Skoda Octavia RS 2025
- फोटो : Skoda
अब तक की सबसे पावरफुल Octavia
नई Skoda Octavia RS 2025 में कंपनी ने 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 261 bhp की पावर और 370 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह अब तक की सबसे पावरफुल Octavia है। पिछला मॉडल 241 bhp का पावर जेनरेट करता था।
कार में 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो पावर को फ्रंट व्हील्स तक भेजता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.4 सेकंड में पकड़ लेती है। और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा तक सीमित है।
कार में स्टैंडर्ड तौर पर स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है, जिससे ड्राइविंग साउंड और भी स्पोर्टी महसूस होता है। हालांकि, भारत में आने वाले वर्जन में डायनैमिक चेसिस कंट्रोल (DCC) नहीं दिया गया है। यह फीचर यूरोपियन मॉडल में मिलता है, जो सस्पेंशन और हैंडलिंग को अपने-आप एडजस्ट करता है।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon: ADAS तकनीक के साथ लॉन्च हुई टाटा नेक्सन, जानें कीमत, नया रेड डार्क एडिशन भी लॉन्च