2024 KTM 250 Duke Motorcycle
- फोटो : KTM
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
KTM 250 Duke के लिए स्टील ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन की बात करें तो, इसमें आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंसन मिलता है। ब्रेकिंग का काम 320 mm डिस्क द्वारा किया जाता है जो रेडियली माउंटेड कैलिपर है और पीछे की तरफ फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 240 mm डिस्क है। बेक्रिंग की बात करें तो, इसमें सुपरमोटो मोड के साथ एक डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। जो रियर व्हील पर ABS को निष्क्रिय कर देता है। 17-इंच के अलॉय व्हील्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।