फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2023 Royal Enfield Bullet 350: न्यू-जेनरेशन रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 इस दिन हो रही है लॉन्च, जानें पूरी डिटेल्स

Thu, 20 Jul 2023 07:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : For Reference Only
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) 30 अगस्त को भारतीय बाजार में Bullet 350 (बुलेट 350) का न्यू जेनरेश मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नई पीढ़ी की बुलेट के कई टेस्टिंग मॉडल पहले ही कई बार सड़कों पर देखे जा चुके हैं। यह जे-प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा जिसका इस्तेमाल पहले से ही Classic 350 (क्लासिक 350), Hunter 350 (हंटर 350) और Meteor 350 (मीटियर 350) पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
इंजन पावर
नई बुलेट 350 को पावर देने वाला वही 349 सीसी, सिंगल-सिलेंडर मोटर, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन होगा जो एयर-ऑयल कूल्ड है। यह इंजन करीब 19.9 bhp का पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनेरट करेगा। इन इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स होगा।

हालांकि, बुलेट की खासियतों के मुताबिक इंजन को फिर से ट्यून किया जाएगा। नया इंजन अपने रिफाइन और टॉर्की नेचर के लिए जाना जाता है। रॉयल एनफील्ड ने गियर चेंज के मामले में भी भारी सुधार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
फीचर्स
मोटरसाइकिल सिंगल-पीस सीट और स्पोक रिम्स के साथ आएगी। लाइटिंग एलिमेंट्स को क्लासिक 350 के साथ साझा किया जाएगा। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एनालॉग स्पीडोमीटर और फ्यूल गेज के लिए एक छोटे डिजिटल रीडआउट के साथ काफी सिंपल होगा।

4 of 5
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
चेसिस को क्लासिक 350 के साथ साझा किया जाएगा। इसे आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलेगा। ब्रेकिंग का काम फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलेगा। हालांकि, रॉयल एनफील्ड रियर डिस्क ब्रेक वाले वैरिएंट भी बेचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
कीमत
कीमत ही बुलेट 350 को दिलचस्प बनाती है। अभी तक, हंटर 350 की कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है और 1.75 लाख रुपये तक जाती है। इसके बाद लाइनअप में क्लासिक 350 है जिसकी कीमत 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये के बीच है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। ऐसे में मोटरसाइकिलों के बीच जो खालीपन दिखता है उसे बुलेट 350 से भरने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें