फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Honda Amaze Facelift : नए अवतार में लॉन्च हुआ अमेज फेसलिफ्ट मॉडल, कीमत है कम, जानें शानदार फीचर्स

Wed, 18 Aug 2021 03:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
2021 Honda Amaze Facelift Launched in Inida Know Price Features Specifications : जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda ने बुधवार को भारतीय बाजार में नई 2021 Amaze (अमेज) सब-कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च की है। न्यू जेनरेशन होंडा अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 6.32 लाख से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 11.15 लाख रुपये तक जाती है। इसकी तुलना में, अमेज के आउटगोइंग मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.22 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये के बीच थी। होंडा अमेज सेडान का फेसलिफ्ट 2021 मॉडल मिड-लाइफ अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। कार के एक्सटीरियर रीडिजाइन किए गए हैं और केबिन में कॉस्मेटिक बदलाव देखे जा सकते हैं। 

नई Honda Amaze को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें E, S, VX ट्रिम्स शामिल हैं। पेट्रोल में S और VX वेरिएंट CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएंगे। डीजल CVT  इंजन सिर्फ VX  ट्रिम में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

2 of 11
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
क्या हुए बदलाव
जहां तक बदलावों का सवाल है, 2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट को अब नए डिजाइन के ग्रिल के साथ एक नया चेहरा मिलता है। इसने अब मोटे क्रोम को हटा दिया है और इसकी जगह एक पतले क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। नया क्रोम स्लैट हेडलैम्प्स और नीचे दो स्लीक स्लैट्स को जोड़ता है। कार का फ्रंट फेस फ्लैट और शार्प लुक वाला ही है जबकि एयर इनटेक और फ्रंट बंपर पहले की तुलना में ज्यादा तराशे हुए दिखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
प्रीमियम लुक में हुआ इजाफा
न्यू जेनरेशन अमेज सब-कॉम्पैक्ट सेडान एडवांस्ड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ आती है। यह सेडान के प्रीमियम लुक में इजाफा करते हैं। इसमें नए डिजाइन का 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स का एक नया सेट भी मिलता है और दरवाजे के हैंडल में क्रोम फिनिशिंग मिलता है। नई अमेज के पिछले हिस्से में कुछ और क्रोम गार्निश, सी-आकार की एलईडी टेललाइट्स और बंपर पर रिफ्लेक्टर मिलते हैं।

4 of 11
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
शानदार फीचर्स
2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। अब इसमें कुछ डिजाइन बदलाव के साथ एक अपडेटेड केबिन मिलता है, जैसे कि ब्लैक और बेज कलर थीम, डैशबोर्ड पर सैटिन सिल्वर एक्सेंट। नई अमेज को और बेहतरीन और आरामदायक बनाने के लिए इसमें डिजीपैड 2.0 -17.7 सेमी टचस्क्रीन एडवांस्ड डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें वॉयस कमांड, मैसेज, हैंड्सफ्री टेलिफोन और ऑडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट के लिए ब्लूटूथ और एडवांस वायरलेस इन्फ्रारेड रिमोट जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, रियर कैमरा डिस्प्ले अब नॉर्मल व्यू, वाइड व्यू और टॉप-डाउन व्यू जैसे विभिन्न प्रकार के व्यू दिखा सकता है ताकि तंग स्थानों में पार्किंग में आसानी हो। इसमें पुश-बटन स्टार्ट स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बहुत कुछ जैसे फीचर भी मिलते हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
सेफ्टी फीचर्स
नई अमेज अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आधुनिक फीचर्स से लैस है। इसमें होंडा की एक्टिव एवं पैसिव सेफ्टी तकनीकों की पूरी रेंज प्रदान की गई है, जो सभी वेरिएंट में स्टेंडर्ड मानक के रूप में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें होंडा के अपने एसीई बॉडी स्ट्रक्चर, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए स्टैंडर्ड डुअल एसआरएस एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ स्टैंडर्ड एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम (एबीएस), स्टैंडर्ड आईएसओफिक्स सीटें, ईसीयू इम्मोबिलाइजर सिस्टम, गाइडलाइंस के साथ नया रियर मल्टी-व्यू कैमरा, लाइट सेंसर के साथ नया ऑटोमैटिक हेडलाइट कंट्रोल, पिंच गार्ड के साथ ड्राइवर साइड विंडो वन टच अप/डाउन, रियर पार्किंग सेंसर, झटके के प्रभाव को कम करने वाले फ्रंट हेड रेस्ट और पैदल यात्रियों को चोट से सुरक्षा देने वाली तकनीक भी प्रदान की गई है। 
विज्ञापन

6 of 11
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
इंजन और पावर
2021 Honda Amaze फेसलिफ्ट में पहले की तरह 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल और 1.5-लीटर i-DTEC डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। पेट्रोल इंजन 90 PS का अधिकतम पावर और 110Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है और इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। वहीं, डीजल इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 100 PS का अधिकतम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 80 PS का अधिकतम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

7 of 11
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
रंग और मुकाबला
2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसमें मेटियोरॉइड ग्रे (नया रंग), रेडिएंट रेड मैटेलिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, लूनर सिल्वर मैटेलिक और गोल्डन ब्राउन मैटेलिक रंग शामिल हैं। 2021 Honda Amaze फेसलिफ्ट का मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura, Tata Tigor जैसी अन्य प्रतिद्वंद्वियों से होगा। 

8 of 11
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
होंडा अमेज की फुल रेंज की कीमत (एक्स शोरूम दिल्ली)
 
इंजन ट्रांसमिशन कीमत (रुपये)
पेट्रोल वेरिएंट    
E MT 632,000
New S MT 716,000
New S CVT 806,000
New VX MT 822,000
New VX CVT 905,000
डीजल वेरिएंट    
E MT 866,500
New S MT 926,000
New VX MT 1,025,000
New VX CVT 1,115,000

9 of 11
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
बुकिंग और डिलीवरी
एचसीआईएल लॉन्च के तुरंत बाद देश भर में एचसीआईएल डीलर नेटवर्क से नई अमेज की डिलीवरी शुरू कर देगी। ग्राहक होंडा के ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म 'होंडा फ्रॉम होम' के जरिए अपने घर में बैठकर आराम से नई अमेज को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं और खरीद सकते हैं।

10 of 11
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
एक्सटेंडेड वारंटी
नई होंडा अमेज स्टैंडर्ड बेनेफिट के रूप में 3 साल की असीमित किलोमीटर वारंटी के साथ ग्राहक को मन की शांति प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, ग्राहक अतिरिक्त मानसिक शांति के लिए अतिरिक्त दो साल की असीमित किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी और अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 10 साल की एनी टाइम वारंटी का विकल्प भी चुन सकते हैं। कार 1 वर्ष / 10,000 किमी के सर्विस इंटरवल में रखरखाव की कम लागत प्रदान करती है। 
विज्ञापन

11 of 11
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
होंडा अमेज के बारे में
पहली जेनेरेशन की होंडा अमेज को भारत में अप्रैल 2013 को लॉन्च किया गया था और उसके बाद मई 2018 में इसकी दूसरी पीढ़ी को लॉन्च किया गया। अमेज भारत में एक बेहद सफल मॉडल रहा है और इस कार ने टियर 2 और 3 बाजारों में एक आधुनिक फैमिली सेडान के रूप में मजबूत उपस्थिति और लोकप्रियता हासिल की है। इस कार 68 फीसदी सेल्स इन्हीं शहरों से आती है। ग्राहकों के बीच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, अमेज में ऑटोमैटिक्स मॉडल्स की हिस्सेदारी भी 20 फीसदी से ज्यादा है। होंडा के लाइन-अप में एंट्री मॉडल के रूप में यह कार एकदम खरी उतरी है। इसके लगभग 40 फीसदी ग्राहक पहली बार खरीदार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेज बड़ी सेडान जैसी खूबियां देती है। इसके साथ ही होंडा की मजबूती, क्वालिटी, विश्वसनीयता और रखरखाव पर कम खर्च के साथ मन की शांति प्रदान करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें