New Alto
- मारुति सुजुकी ऑल्टो 800
- कीमत 2.93 लाख रूपये से शुरू
- माइलेज: 24.7kmpl
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में सबसे ऊपर नाम मारुति की ऑल्टो 800 का ही आता है। इस कार का जलवा आज भी बरकरार है, और इसकी सबसे बड़ी वजह इसका बेहद किफायती होना। अभी हाल ही में मारुति सुजुकी ने ऑल्टो को अपडेट करके बाजार में उतारा है। नई ऑल्टो के बाहरी लुक्स और इंटीरियर को पहले से अच्छा करने की कोशिश की है। साथ ही इसे अब बीएस- VI इंजन के साथ अपग्रेड भी किया है। ऑल्टो की कीमत 2.93 लाख रुपये से शुरू होती है नई ऑल्टो में अब एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+EBD, डड्राइवर साइड एयरबैग, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स को शामिल किया है।मारुति सुजुकी ने अब नई ऑल्टो में पुराना 800cc वाला ही इंजन लगाया है अब इसे BS-VI में अपग्रेड कर दिया है। यह इंजन 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टॉर्क देता है साथ ही यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार अब 24.7 किलोमीटर की माइलेज देती है।