इस मामले पर डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, "कोई लिखित आदेश नहीं है लेकिन हम उस दिन के बाद से किसी भी पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट को भारतीय वायुक्षेत्र इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जब से उसने भारतीय एयरक्राफ्ट को इस्लामाबाद से वापस लौटा दिया था। भारतीय वायुक्षेत्र में विमानों की उड़ान के लिए पाकिस्तानी की ओर से कई आवेदन आए लेकिन हमने उन्हें मंजूरी नहीं दी है।"