फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal: ये हैं इस सप्ताह की 4 भाग्यशाली राशियां, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Mon, 20 Sep 2021 06:57 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मेष साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो करिअर या कारोबार के लिए भविष्य में काफी लकी साबित होगा। इस सप्ताह आप दूसरों का कल्याण करने की बजाय स्वहित पर ध्यान देंगे और इसमें आपको मित्रों एवं परिजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजनाएं जरूर बनेंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले यदि बाहर निबटाने में कामयाब हो जाते हैं तो लाभ में रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ घरेलू समस्याएं बनी रह सकती हैं, हालांकि आप अपनी सूझ-बूझ से उनका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
सिंह साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मुलाकात आपके सौभाग्य को जगाने का कारण बनेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे तो वहीं किसी नई लाभदायक योजना पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सीनियर्स एवं जूनियर्स दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार प्रापत हो सकता है। आय के नये स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध और वैवाहिक रिश्तों की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे थे तो आपकी बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में यदि कोई गलतफहमी या नाराजगी थी तो वह दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

4 of 5
तुला साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों को भी इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कई प्रभावी लोगों से मुलाकात होगी और भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। हालांकि इस सप्ताह आपको लोगों के बहकावे में आने से बचना होगा। इधर-उधर के भटकाव से बचकर अपने काम पर फोकस करने पर निश्चित सफलता मिलेगी। व्यापारियों को बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। युवाओं का समय मध्यम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं और गलतफहमियों को संवाद के माध्यम से दूर करें। इस सप्ताह विवाह योग्य युवक या युवतियों के रिश्ते की बात बन सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक
इस सप्ताह करिअर-कारोबार में सहयोगी वातावरण बनेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का ही खूब सहयोग प्राप्त होगा। आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और काम-धंधें में मनचाही सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में पद-प्रतिष्ठा के साथ आपके दायित्वों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। महिलाओं के लिए यह समय अनुकूल है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी के बहकावे या प्रलोभन में आकर आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह ले लेंं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें