shani transit
- फोटो : अमर उजाला
इस साल शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा, हालांकि 11 अक्तूबर 2021 को वक्री से मार्गी हो रहे हैं। शनि की उल्टी चाल चलने से जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगी हुई होती है,उन्हें कई तरह की बाधाओं का सामना करना पडता है। अगले साल यानी 29 अप्रैल 2022 को शनि राशि बदल देंगे। शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस वजह से धनु राशि पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा।