फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: इस सप्ताह की पांच भाग्यशाली राशियां, आर्थिक लाभ की है संभावना

Sun, 27 Dec 2020 09:27 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह कुछ विशेष राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021 | मकर राशिफल 2021 | कुंभ राशिफल 2021 |  मीन राशिफल 2021

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

मेष राशि वालों की होगी धन बचत 
इस सप्ताह मेष राशि वाले धन बचत करने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह अपने परिजनों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। मंगल के मेष राशि में आने के बाद इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भवन के क्रय विक्रय से लाभ होगा। हालांकि आपको अपने सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के अंत में कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से घरेलू विवाद खत्म होंगे। छात्रों एवं युवाओं के लिए समय शुभ है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन

3 of 6
सिंह राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर
मंगल का राशि परिर्वन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों की नीतियों को नाकाम करने में कामयाब हो सकते हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। कोई नई साझेदारी आरंभ की जा सकती है। सप्ताह के अंत में घरेलू कार्यों को लेकर गृहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी रहने की संभावनाएं हैं। सुख सुविधा की चीजें पर अत्यधिक धन खर्च होने का योग बन रहा है। माता के साथ किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

4 of 6
कन्या राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि वालों की बाधाएं होंगी कम
कन्या राशि के जातकों की किसी व्यक्ति के साथ नई मित्रता आरंभ हो सकती है। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी होंगी। वरिष्ठजनों का अनुभव आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी करेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। किसी पर कमेंट करने से बचें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस दौरान जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के प्रवेश से प्रेम संबंध प्रभावित होने की आशंका है। संतान से जुड़े विषय आपके कष्ट बढ़ा सकते हैं। क्रोध व व्यंग्यपूर्ण पूर्ण शब्दों के प्रयोग से बचें। खान-पान पर ध्यान दें।
विज्ञापन

5 of 6
धनु राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
धनु वालों को होगा आकस्मिक धनलाभ
धनु राशि वालों के लिए सौभाग्य ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। इस सप्ताह आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े कार्यो के लिए लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। विवेक से काम लेने और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी होगी। नौकरी में सरलता से बदलाव किया जा सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षण कार्य करने वालों के लिए समय शुभ है। पत्रकारिता एवं लेखन से जुड़े लोगों को भी विशेष लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपके प्रेम संबंधों पर परिजनों की मुहर लग सकती है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मीन राशि वालों को होगा लाभ
मीन राशि के जातकों की सप्ताह की शुरुआत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा लाभदायक साबित होगी। करिअर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके श्रम का न सिर्फ सम्मान होगा बल्कि लाभ भी मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है। सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ हंसी खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। मित्रता प्रेम संबंधों में बदल सकती है। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें