मकर राशि
शुक्र आपके दशम और पंचम भाव के स्वामी होकर, आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष में नवम भाव को भाग्य भाव कहते हैं। इस भाव से व्यक्ति के भाग्य, गुरु, धर्म, यात्रा, तीर्थ स्थल, सिद्धांतों का विचार किया जाता है।इस गोचर के दौरान कुछ छात्रों को शिक्षा के प्रति, अपना ध्यान केंद्रित रखने में परेशानी आएगी। खासतौर से यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो, यह समय आपके आत्मविश्वास और एकाग्रता में कमी लाएगा। कार्य व्यवसाय में अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ किसी ग़लतफहमी को लेकर विवाद संभव है। जिससे कार्यक्षेत्र पर आपका अपने कार्यों में मन नहीं लगेगा। कुछ जातकों को कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ेगा, हालांकि यह यात्रा आपके लिए खासा फलदायी सिद्ध नहीं होगी और इसका नकारात्मक असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। इसलिए इस समय आपको सही मार्गदर्शन और मन की शांति के लिए अपने बड़ों, गुरुओं और किसी विशेषज्ञ से भी, विचार-विमर्श करना चाहिए।