फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus transit 2021: शुक्र का मेष में गोचर, दांपत्य जीवन को सुखद बनाने के लिए, ऐसे बनाएं शुक्र ग्रह को बलवान

Fri, 09 Apr 2021 04:27 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र का राशि परिवर्तन 2021
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। शुक्र ग्रह प्रत्येक 23 दिनों पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। 10 अप्रैल 2021 को शुक्र देव मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने में शुक्र ग्रह की भी अहम भूमिका बताई गई है। शुक्र को प्रेम संबंध, रोमांस और भौतिक सुख सुविधाओं का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र के परिवर्तन का प्रभाव व्यक्ति के प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन पर भी पड़ता है। शुक्र की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ उपायों को कर सकते हैं। जिससे आपका दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध सुखमय बनता है एवं वित्तीय स्थिति को भी मजबूती मिलती है। जानिए शुक्र को मजबूत करने के उपाय।
 
विज्ञापन

2 of 5
शुक्र पारगमन 2021 मेष राशि में जानें शुक्र को मजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्योतिष के अनुसार जो लोग महिलाओं का आदर सम्मान करते हैं, शुक्रदेव उनसे प्रसन्न रहते हैं, इसलिए महिलाओं का आदर सम्मान करना चाहिए। इस दिन लक्ष्मी जी का पूजन करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन

3 of 5
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शुक्र का संबंध सौंदर्य और आकर्षण से भी माना जाता है, इसलिए जो अपनी शारीरिक सफाई रखता है, उससे शुक्रदेव प्रसन्न रहते हैं, इसलिए शुक्र को मजबूत करने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्यक्ति को अपने घर और आसपास सफाई रखनी चाहिए। अपने बालों और नाखूनों को काटकर और साफ-सुथरा रखना चाहिए। 

4 of 5
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शुक्रवार के दिन सुबह को सबसे पहले किसी सफेद खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा शुक्र को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। जैसे दूध, चीनी चावल और सफेद वस्त्र आदि। इसके अलावा इत्र का दान करने से भी शुक्र की अशुभता दूर होती है। जिससे आपके दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
यदि आपके दांपत्य जीवन में जीवन में समस्याएं आ रही हैं तो शुक्र को मजबूत बनाने के लिए शुक्र स्तोत्र पाठ करना चाहिए और इसके अलावा इस मंत्र का जाप भी किया जा सकता है।
शुक्र का मंत्र- ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें