फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में आते हैं डरावने सपने या परिवार में रहता है लड़ाई-झगड़ा, करें फिटकरी के ये आसान उपाय

Fri, 09 Apr 2021 12:03 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिटकरी के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
फिटकरी के फायदों के बारे में तो ज्यादातर लोगों को पता ही होता है। शेविंग करते समय कट जाने पर और इसके अलावा पानी साफ करने के लिए भी फिटकरी का प्रयोग किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि फिटकरी के उपयोग से आप अपने जीवन की समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। यदि रात को सोते समय नींद में डर जाते हैं, फिर बच्चा सोते सोते डरकर रोने लगता है या फिर नकारात्मक ऊर्जा के कारण आपके घर में कलह और आर्थिक समस्याएं बनी हुई हैं तो फिटकरी के उपाय करके आप इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। जानते हैं फिटकरी के आसान उपाय...
विज्ञापन

2 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि रात में आप सोते हुए अचानक डर जाते हैं या फिर आपको सपने आते हैंं, जिन्हें देखकर आप डर जाते हैं तो फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे एक काले रंग के कपड़ें बांधकर बिस्तर के नीचें रख दें। इससे आपको बुरे स्वप्नों से छुटकारा मिलता है। इसी तरह से यदि रात को बच्चा सोते समय डर जाता है तो फिटकरी का एक टुकड़ा बच्चे के सिरहाने रख दें। यह कार्य किसी मंगलवार या फिर रविवार के दिन करें।
विज्ञापन

3 of 6
कारोबार में बरकत के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
यदि आपके व्यवसाय में घाटा हो रहा है या फिर बरकत नहीं हो रही है तो काले कपड़े में एक फिटकरी का टुकड़ा बांधकर अपनी दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और नजरदोष से भी बचाव रहता है। जिससे आपके कार्यों में तरक्की आती है।

4 of 6
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए बाथरूम में फिटकरी रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगे तो कलह और आर्थिक समस्याएं आने लगती हैं। फिटकरी के प्रयोग से घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए एक कांच के कटोरे में फिटकरी भरकर बाथरूम में रख दें। इस फिटकरी को इस तरह से रखें कि कोई उसे बार-बार न छुए। पंद्रह दिन या फिर प्रति माह इस फिटकरी को बदलते रहें।
विज्ञापन

5 of 6
पढ़ाई के कमरे में फिटकरी रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
यदि आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है या पढ़ाई करते समय उसका मन एकाग्र नहीं रहता है तो गुलाबी फिटकरी का एक टुकड़ा और सफेद फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर कांच की प्लेट में करके पढ़ाई करने की मेज पर या उसके कमरे में रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कर्ज से मुक्ति का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप कर्ज से परेशान हैं और लगातार प्रयास करने पर भी कर्ज से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो एक पान का पत्ता लेकर उसके ऊपर थोड़ी सी फिटकरी और सिंदूर रखकर बुधवार की सुबह या फिर संध्याकाल में किसी पीपल के पेड़ के नीचे बड़े पत्थर से दबा दें और बिना पीछे देखें वापस घर आ जाएं। इस कार्य को लगातार तीन बुधवार करें। कर्ज मुक्ति के लिए यह उपाय कारगर माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें