window
- फोटो : window
घर की इस दिशा में खिड़की खोलने से होती है तरक्की
पूर्व दिशा से ही सूर्य का उदय होता है, इसलिए पूर्व दिशा में अधिक खिड़कियां खुलावनी चाहिए। इससे आपके घर में सीधे सूर्य की पहली किरण प्रवेश करती है जो घर की नकारात्मकता को नष्ट करती है। इस दिशा में खिड़कियां होने से रोशनी के साथ घर में सौभाग्य का प्रवेश भी होता है। आपकी और परिवार के सदस्यों को यश एवं तरक्की की प्राप्ति होती है। इसी तरह से उत्तर दिशा में खिड़कियां बनवाना भी सही रहता है। इस दिशा में खिड़कीयां बनवाने से घर में धन समृद्धि बनी रहती है, क्योंकि उत्तर दिशा के स्वामी कोषाध्यक्ष कुबेर हैं।