घर में यदि नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगे तो कलह-क्लेश, आर्थिक तंगी और तरक्की में बाधा आने लगती है। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव न केवल घर के मुखिया पर बल्कि परिवार के सभी सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं, जिनको अमल में लाकर आप अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। आज के समय में रुपए पैसों की किल्लत के कारण घर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं,जिससे आपको हर समय तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ता है। बहुत प्रयास करने पर भी हमें समाधान नजर नहीं आता है लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे घर में ही कुछ ऐसी चीजें होती है जिनका उपयोग करके आप इस तरह की दिक्कतों से निजात पा सकते हैं। यदि आपके जीवन में धन संबंधित समस्याएं चल रही हैं या फिर घर में धन की बरकत नहीं हो पा रही है तो फिटकरी के आसान उपायों को करके आप आर्थिक तंगी समेत कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं उपाय।