फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच पेड़ों को लगाते ही जीवन में आता है चमत्कारिक बदलाव, दूर होता है वास्तु दोष

Mon, 27 Aug 2018 03:52 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
घर पर लगे पौधे न सिर्फ सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि व्यक्ति के भाग्य को बदलने की ताकत रखते हैं। पुराणों में पेड़-पौधों को शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार घर पर तुलसी का पौधा, केले का पौधा और शमी का पौधा लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसा मान्यता है इन पेड़-पौधों में देवताओं का वास होता है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति को भाग्य में इजाफा होता है। आइए जानते हैं किसी पेड़ को किस दिशा में लगाने पर शुभ होता है।
विज्ञापन

2 of 6
तुलसी
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की विशेष रूप से पूजा होता है। यह घर की शोभा के साथ घर से नकारात्मकता को दूर करता है। वास्तु के अनुसार तुलली के पौधे को घर की पूर्व दिशा या पूर्व-उत्तर दिशा में लगाना शुभ रहता है। इसके धन लाभ होता है।
विज्ञापन

3 of 6
केले का पेड़
केले के पौधे को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। घर पर इस पौधे को लगाने पर मन शांत और समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार केले का पेड़ पूर्व-उत्तर दिशा में होना चाहिए। 

4 of 6
सफेद मदार
यह पौधा धन लाभ और अचानक फायदा दिलाता है। इस पौधे को घर पूर्व-उत्तर की दिशा में लगाना शुभ रहता है। इस पौधे से आपके दुश्मनों पर आपकी जीत हासिल होती है। जीवन साथी से प्यार बढ़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
आंवला
पीपल के पौधे की तरह आंवले के पेड़ पर भी सभी देवताओं का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि इस पेड़ को लगाने से हर तरह के पाप का नाश हो जाता है और इच्छाएं पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अशोक
अशोक के पेड़ से हर तरह के दोष खत्म हो जाते हैं और घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है। इस पेड़ को घर के उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें