घर और व्यापार में सुख-समृद्धि के लिए सकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत आवश्यक होता है। जिस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा के बजाय नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है वहां पर अशांति का वातावरण रहता है और कई तरह की परेशानियां आने लगती है। वास्तु एक ऐसा शास्त्र है, जिसका उपयोग करके आप अपने घर और किसी भी स्थान की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकते हैं। वास्तु में हर स्थान के निर्माण और साज-सज्जा को लेकर भी नियम बताए गए हैं। कई बार हम छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन जाने-अनजाने कुछ बातों पर ध्यान न देने के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है, जिससे हमारे जीवन में समस्याएं आने लगती है। जानते हैं कि वास्तु की किन बातों को ध्यान में रखने से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है।