कभी अचानक से हमारे जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है। हर कार्य में बाधाएं आने लगती हैं। घर में जाने-अनजाने कई वास्तु दोष हो जाते हैं, जिसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है। जिससे हमारे कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। वास्तु के अनुसार हमें कुछ बातों ध्यान में रखना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप कुछ आसान से उपाय कर सकते हैं। जिससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मकता का संचार होगा। आपके जीवन में आने वाली परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। जानते हैं वास्तु दोष दूर करने के उपाय...