आजकल घरों में स्नानघर और शौचालय एक साथ होने का प्रचलन हो गया है, लेकिन इनका एक साथ होना वास्तुदोष उत्पन्न करता है। इस दोष के कारण परिवार के सदस्यों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर की खुशहाली, समृद्धि और वहां के निवासियों के स्वास्थ्य को प्रभावित होती है, साथ ही साथ बच्चों का करियर और पारिवारिक रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। पति-पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के बीच अक्सर मन-मुटाव एवं वाद-विवाद की स्थिति बनी रहती है।