Vastu Tips For Women: शास्त्रों में महिलाओं को घर की लक्ष्मी और देवी का स्वरुप बताया गया है। महिलाओं से ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। कहा जाता है कि शादी के बाद महिलाएं जिस घर में जाती हैं, उनका भाग्य उस घर से जुड़ जाता है। एक समय था जब महिलाएं सिर्फ घर का काम-काज देखती थीं, लेकिन आज की महिलाएं घर से बाहर निकल कर काम कर रही हैं। पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। घर के आर्थिक मामलों में भी पूरा सहयोग दे रही हैं। पुरूषों की तरह आजकल की महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहती हैं। जीवन में सफल बनने के लिए हर किसी को मेहनत के साथ कुछ उपाय भी जरूर करने चाहिए। ऐसे में आज हम महिलाओं के लिए कुछ वास्तु उपाय लेकर आए हैं, जिससे उनकी आर्थिक वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...