फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips For Bathroom: बाथरूम का वास्तु दोष स्वास्थ्य और धन संबंधी मामलों पर डालता है बुरा असर, इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 21 Mar 2022 06:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
घर के अन्य कमरों के साथ-साथ बाथरूम भी वास्तु के अनुरूप होना चाहिए। - फोटो : istock
Vastu Tips For Bathroom: घर खरीदते या बनाते समय यह बात सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि घर के अन्य कमरों के साथ-साथ बाथरूम भी वास्तु के अनुरूप हो। बाथरूम वह स्थान हैं जहां व्यक्ति साफ सुथरा होने जाता है और इसलिए, बाथरूम नकारात्मक ऊर्जा का भंडार बन सकता है। बहुत से लोग जानते हैं कि एक साफ और स्वच्छ बाथरूम होना कितना महत्वपूर्ण है, लेकिन इससे साथ यह जानना भी आवश्यक है कि घर में बाथरूम को लेकर वास्तु नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के अंदर का हर स्थान सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह किया जा सकता है। बस जरूरत है थोड़ा ध्यान देने की। बाथरूम और शौचालय नकारत्मका पैदा करते हैं। इन स्थानों के प्रभावों से घर में आर्थिक तंगी पैदा हो सकती है। साथ ही स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है। आइए जानते हैं बाथरूम से जुड़े वास्तु के कुछ खास टिप्स
विज्ञापन

2 of 10
बाथरूम घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित होना चाहिए। - फोटो : istock
  • हमेशा सुनिश्चित करें कि बाथरूम घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित हो। बहुत से लोगों के बाथरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होते हैं और इससे निवासियों को कई दुष्प्रभाव होते हैं। इस प्रभाव को समाप्त करने के लिए, आपको दक्षिण-पश्चिम की दीवार के बाहरी भाग पर एक वास्तु पिरामिड रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
बाथरूम के दरवाजे लकड़ी के होने चाहिए। - फोटो : istock
  • बाथरूम के दरवाजे लकड़ी के होने चाहिए। बाथरूम में लोहे या स्टील के दरवाजे न बनाएं क्योंकि यह नकारात्मकता को बढ़ावा देता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

4 of 10
बाथरूम के लिए सबसे उपयुक्त रंग भूरे, बेज, क्रीम हैं। - फोटो : istock
  • बाथरूम के लिए सबसे उपयुक्त रंग भूरे, बेज, क्रीम और अन्य मिट्टी के रंग हैं। वास्तु के अनुसार प्रतिकूल रंग काला और नीला है।
विज्ञापन

5 of 10
इग्जॉस्ट फैन पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए - फोटो : istock
  • बाथरूम के अंदर वेंटिलेशन महत्वपूर्ण है। इग्जॉस्ट फैन पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए क्योंकि यह ताजी हवा और धूप के प्रवाह को दर्शाता है।
विज्ञापन

6 of 10
वॉशबेसिन और शॉवर पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए। - फोटो : istock
  • वास्तु के अनुसार, वॉशबेसिन और शॉवर पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए। साथ ही बाथरूम में ड्रेनेज और पानी के निकास की दिशा एक ही होनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
उत्तर या पूर्व दिशा शीशा लगाने के लिए सबसे आदर्श होती है - फोटो : istock
  • बाथरूम में शीशा लगाना आम बात है। वास्तु के अनुसार उत्तर या पूर्व दिशा शीशा लगाने के लिए सबसे आदर्श होती है। वॉशबेसिन लगाने के लिए भी यही दिशा सही है।

8 of 10
अटैच्ड बाथरूम हमेशा अपने बेडरूम के पश्चिम या उत्तर में बनवाएं। - फोटो : istock
  • अगर आप कमरे से अटैच्ड बाथरूम चाहते हैं तो इसे हमेशा अपने बेडरूम के पश्चिम या उत्तर में बनवाएं। यह भी याद रखें कि बिस्तर सीधे बाथरूम की ओर नहीं होना चाहिए।

9 of 10
बाथरूम के दरवाजे हर समय बंद रखें। - फोटो : istock
  • घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा को फैलने से रोकने के लिए अपने बाथरूम के दरवाजे हर समय बंद रखें।
विज्ञापन

10 of 10
नमक नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है। - फोटो : istock
  • नमक का एक बाउल बाथरूम के अंदर कहीं रखें। यह सभी नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने में अत्यधिक प्रभावी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें