फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता: इस एक चीज को तिजोरी में रखने से बढ़ता है धन, नहीं होती है पैसों की कमी

Mon, 12 Jul 2021 07:23 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धन प्राप्ति के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
धन को तिजोरी में रखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी का स्थान कुबेर देव का स्थान है। तिजोरी में धन की देवी मां लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है। इसलिए तिजोरी का स्थान शुभ दिशा और स्थान में होना चाहिए। मान्यता के अनुसार तिजोरी से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने जातकों के धन में वृद्धि होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी तिजोरी धन की वृद्धि हो। घर में धन-धान्य के भंडार भरे रहें तो तिजोरी में एक पीपल का पत्ता रखें। इस पत्ते में सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं। ये प्रक्रिया आपको लगातार पांच शनिवार करने होंगे। इससे आपकी तिजोरी हमेशा रुपयों से भरी रहेगी। धन की कमी को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन रुपए रखने के स्थान में सात हल्दी की गांठें रखें। इसे रखने से पहले हल्दी को बृहस्पति देव के सामने रखें। इसके बाद विष्णु जी का कोई भी सिद्ध मंत्र 108 बार पढ़कर इसे अभिमंत्रित कर लें। इसके बाद इसे तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
तिजोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
तिजोरी को रखते समय या जिस जगह आप धन रखते हो, उस स्थान पर दिशा का ध्यान अवश्य रखें। तिजोरी या पैसे रखने की अलमारी को हमेशा पश्चिम दिशा की ओर इस तरह से रखें की उसका दरवाजा पूर्व दिशा की ओर खुले। तिजोरी का दरवाजा कभी दक्षिण दिशा की तरफ नहीं खुलना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
मां लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया।
जिस स्थान पर तिजोरी रखी हो वहां पर हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखें। क्योंकि स्वच्छ स्थान पर ही लक्ष्मी जी निवास करती हैं। तिजोरी या जहां पैसे रखते हो उस अलमारी का दरवाजा कभी वॉशरुम के सामने नहीं होना चाहिए। नहीं तो धन का संचय होने में समस्या आती है।

4 of 5
wallet - फोटो : सोशल मीडिया
तिजोरी पर्स या पैसे रखने के स्थान को कभी पूरी तरह से खाली नहीं करना चाहिए। तिजोरी में एक शीशा इस तरह से लगाना चाहिए कि धन का प्रतिबिंब दिखता रहे। इसी तरह से आप अपने पर्स में भी एक छोटा सा शीशा रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार तिजोरी के ऊपर किसी भी तरह का वजन या सामान नहीं रखना चाहिए। इससे धन की हानि होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिजोरी - फोटो : pinterest
तिजोरी के आस-पास जाले नहीं लगने चाहिए, अगर जाले लग जाएं तो तुरंत साफ कर देना चाहिए। साथ ही कभी भी तिजोरी को गंदे हाथों से न छुएं। जब भी धन निकालना या रखना हो तो पहले अपने पैर से जूते चप्पल निकाल दें औऱ हाथ पैरों को स्वच्छ करके ही पैसे निकालें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें