फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: बनवा रहे हैं घर तो रखें इन बातों का खास ध्यान, हो जाएंगे अमीर

Wed, 07 Jul 2021 05:13 PM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
वास्तु शास्त्र में विभिन्न बातों का उल्लेख किया गया है। अगर इन बातों को ध्यान में रखकर हम अपने घर का निर्माण करें तो घर के सदस्यों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। ऐसे में आज हम वास्तु के उन सिद्धांतों के बारे में जानेंगे, जिनका घर बनवाते वक्त खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का काफी विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा भगवान कुबेर की होती है, जो धन और यश के प्रतीक हैं। मान्यता है कि अगर घर बनवाते वक्त उत्तर दिशा का वास्तु ठीक है, तो घर के सदस्यों की खूब बरकत होती है। कारोबार और बाकी क्षेत्रों में खूब सारा लाभ अर्जित होता है। व्यक्ति का घर धन-धान्य से भर जाता है। घर-परिवार के लोगों का स्वास्थ्य काफी बढ़िया रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा के लिए किन-किन महत्वपूर्ण सिद्धांतों का वर्णन किया गया है, जिन्हें घर बनवाते वक्त खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की दीवारों पर अगर दरारें आ रही हैं, तो ये काफी अशुभ संकेत है। इसके चलते परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद भी जन्म ले सकता है। ऐसे में समय-समय पर घर की उत्तर दिशा की दीवार को जरूर देखें कि वहां पर कोई दरार तो नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
वास्तु के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में पानी का नल या मोटर नहीं लगाना चाहिए। इसके चलते घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। उत्तर दिशा में बाथरूम या टॉयलट का निर्माण कभी ना करवाएं। इससे भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर बनवाते समय इस बात का भी ध्यान रखें की उत्तर दिशा में किचन का निर्माण ना हो। इससे परिवार की शांति में खलल पड़ती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
हो सके तो घर के भीतर अंडरग्राउंड पानी का टैंक उत्तर-पूर्व दिशा में बनवाएं। इसे काफी शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में इस बात का उल्लेख मिलता है कि घर की उत्तर दिशा में पूजा का स्थान बनवाने से परिवार मेंं शांति का वास होता है और आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। इस बात का ध्यान रखें कि घर के भीतर किसी भी जंगली जानवर की तस्वीर ना लगी हो। वास्तु शास्त्र में घर के भीतर जानवरों की तस्वीर लगाना काफी अशुभ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान कुबेर - फोटो : Social media
मान्यता है कि उत्तर दिशा में भगवान कुबेर का वास होता है। इस कारण उत्तर मुखी भवन की तरफ बहुत सारी खुली जगह छोड़नी चाहिए। इसे काफी शुभ माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति के घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। घर के टेरेस को उत्तर दिशा में खुला होना चाहिए ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार घर के भीतर बना रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें