हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना खुद का घर हो। लोग दिन रात मेहनत करके इस सपने को पूरा भी कर लेते हैं और चाहते हैं कि नए घर के साथ ही उनका आने वाला जीवन भी सुख-समृद्धि और खुशहाली से भरा रहे लेकिन कई बार ऐसा होता है कि नए घर में प्रेवश के बाद जीवन में कलह-क्लेश और परेशानियां बढ़ने लगती हैं। परिवार में नकारात्मकता का वातावरण बनने लगता है। कई बार इसके पीछे का कारण वास्तु दोष होता है इसलिए यदि आप नया घर लेने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले वास्तु में बताई गई कुछ महत्वपूर्ण बातों को जान लेना बहुत आवश्यक होता है। ताकि आप घर खरीदते समय इन बातों को ध्यान में रखें और आपका आने वाला जीवन खुशहाल बना रहे। तो चलिए जानते हैं कि नया घर खरीदने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना है जरुरी।