Buri Nazar Wale Tera Muh Kala Meaning: भारत के कोने-कोने में ऐसी अनेक बातें प्रचलित हैं, जिन्हें कई बार समझना और उन पर यकीन तक कर पाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन फिर भी लोग इन्हें मानते हैं। और मानें भी क्यों ना, क्योंकि लोगों को इसका असर साफ-साफ दिखाई पड़ता है। अक्सर आपने हाइवे पर ट्रक के पीछे, दीवार पर, किसी की टी-शर्ट पर या बिलबोर्ड पर कहीं न कहीं "बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला" लिखा हुआ देखा होगा। भारत में बुरी नजर को लेकर कई मान्यताएं हैं। बुरी नजर से बचने के लिए यहां नियमित रूप से हवन किया जाता है। लोग इसे बुराई और ईर्ष्या से जोड़ते हैं, लेकिन क्या यह सच है? "बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला " का वास्तव में क्या मतलब है? आइए जानते हैं विस्तार से।