फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे की है किल्लत, आजमाएं वास्तु के ये उपाय नहीं होगी धन की कमी

Thu, 23 Jul 2020 05:56 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इन वास्तु उपायों को करने से होती है मां लक्ष्मी की कृपा(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : vastu tips

वास्तु में हर परेशानी के लिए उपाय दिए गए हैं। अगर आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है और लाख कोशिशों के बावजूद भी पैसे की किल्लत दूर नहीं हो रही है तो कुछ आसान से वास्तु के उपाय करके आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं, वास्तु के ये उपाय आपके जीवन में सुख-शांति के साथ व्यापार में लाभ पा सकते हैं। जानते हैं वास्तु के उपाय..

विज्ञापन

2 of 7
घर के मुख्य दरवाज पर गणेश जी की मूर्ति लगाएं - फोटो : social media

घर के मुख्य दरवाजे के पर गणेश जी की दो प्रतिमाएं लगाएं दोनों मूर्तियों के इस तरह से लगाएं की एक मूर्ति का मुख अंदर की ओर और दूसरी का बाहर की ओर हो। ध्यान रहें की गणेश जी की दोनों प्रतिमाओं की पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे। ऐसा करने से घर सुख-समृद्धि आने लगेगी।

गणेश जी की पीठ के दर्शन नहीं करना चाहिए। क्योंकि उने पीछे की तरफ दरिद्रता निवास करती है। घर में गणेश जी की दो मूर्तियां रखने से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन पूजाघर में गणेश जी या किसी देवी-देवता की दो मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए।

विज्ञापन

3 of 7
घर की सीढ़ीयां या दरवाजे विषम संख्या में होने चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तु के अनुसार घर के तीन दरवाजें एक ही रेखा में नहीं होने चाहिए। घर बनवाते समय ध्यान रखें कि खिड़की दरवाजों की संख्या सम नहीं होनी चाहिए इसी तरह सीढ़ियों का संख्या भी विषम होनी चाहिए। अगर खिड़की दरवाजें सम की सख्यां में हो तो जिस दरवाजे या खिड़की का प्रयोग करना आवश्यक न हो उसे बंद करके रखें।

4 of 7
किचन और टॉयलेट का दरवाजा आमने सामने नहीं होने चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

घर की रसोई कभी भी टॉयलेट के पास, उसके सामने या एक ही कतार में नहीं होनी चाहिए। किचन और टॉयलेट का दरवाजा आमने-सामने नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष होता है।

विज्ञापन

5 of 7
पक्षी का जोड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ड्राइंगरूम में मोर, पक्षी, बंदर, शेर, गाय, मृग इनमें से किसी एक का चित्र या मूर्ति लगा सकते हैं। इनको लगातें समय ध्यान रखें कि ये चित्र या मूर्ति जोड़े में होने चाहिए। जो भी चित्र या मूर्ति का जोड़ा आप लगा रहें है उनका मुख आमने-सामने यानि एक दूसरे की तरफ को होना चाहिए। और यह भी ध्यान रहे कि इनका मुंह घर के अंदर की तरफ हो, ये बहुत ही शुभ रहता है।

 

विज्ञापन

6 of 7
घर में स्फटिक बॉल, पिरामिड रख सकते हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर की दक्षिण दिशा में घोड़े की मूर्ति या चित्र लगाना शुभ रहता है। घर में फेंगशुई से संबंधित वस्तुएं जैसे पिरामिड, स्फटिक की बॉल या कटिंग बॉल कहीं पर भी रखी जा सकती है। घर में श्री यंत्र भी रख सकते हैं। लेकिन श्री यंत्र को हमेशा पूजा के स्थान पर ही रखें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में पैसों की कमी नहीं रहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : social media

असली स्टफिक के शिवलिंग की पूजा करें। यह बहुत प्रभावशाली होता है।

तिजोरी में या जहां पर आप धन रखते है उस स्थान पर तीन सिक्के रखने चाहिए ऐसा करने से धन-समृद्धि आती है यह सिक्के भाग्य की अभिवृद्धि करने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें