यह जरूरी नहीं कि हर घर में बुरी आत्माओं का साया मौजूद हो लेकिन यह भी जरूरी नहीं कि आपको अपने घर में किसी नकारात्मक ताकतों की मौजूदगी का एहसास नहीं हो। दरअसल घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो अनजाने में ही उसे नकारात्मक उर्जा को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। कई बार तो घर में कुछ नहीं होने पर भी मन में अकारण भय महसूस होता है जो उस घर को बनाते समय किए गए भूल का नतीजा हो सकता है।