फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं दर्पण तो नहीं बना रहा आपको बदनसीब, रखें इन 7 बातों का ध्यान

Thu, 21 Jul 2016 05:43 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 8
दर्पण
दर्पण आपके घर में भी होगा। हर सुबह उठकर आप अपनी सूरत इसमें देखकर सजते संवरते होंगे और अच्छे द‌िखने पर खुद की तारीफ भी करते होंगे। कहीं घर बाहर जाना हो तब भी आप दर्पण के सामने कुछ पल के ल‌िए जरूर खड़े होकर उसमें खुद को न‌िहारते होंगे। यानी दर्पण आपके जीवन का एक अहम ह‌िस्सा है। कुछ लोग तो अपने वॉलेट और पर्स में भी दर्पण रखते हैं ताक‌ि जैसे ही लोगों के बीच में जाना हो उससे पहले खुद के सांवार लें। लेक‌िन चेहरा संवारने वाला दर्पण कई बार क‌िस्मत भी ब‌िगाड़ने का काम करता है ऐसा वास्तु व‌िज्ञान का कहना है।
Trending Videos
विज्ञापन

दर्पण न बना दे आपको बदनसीब, रखें इन बातों का ध्यान

2 of 8
दर्पण
वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार दर्पण सकारात्मक और नकारात्मक उर्जा में फर्क नहीं करता है उसके सामने जैसी उर्जा आती है उसे वापस पलट देती है इसल‌िए दर्पण को वास्तु व‌‌िज्ञान में बहुत ही महत्व द‌िया गया है। वास्तु वैज्ञान‌िक घर के वास्तु दोष को दूर करने के ल‌िए दर्पण का भी प्रयोग करते हैं। कई वास्तु वैज्ञान‌िक मानते हैं क‌ि दर्पण को लेकर हुई गलती लोगों स्वास्‍थ्‍य, धन और उन्नत‌ि में बाधक भी बन जाती है इसल‌िए दर्पण का प्रयोग बहुत ही सावधानी के साथ करना चाह‌िए।
विज्ञापन

3 of 8
दर्पण
शयन कक्ष में दर्पण नहीं रखें। अगर ऐसा करना कठ‌िन हो तब दर्पण को ऐसे रखें क‌ि सुबह ब‌िस्तर से उठते ही उसमें आपकी सूरत नहीं देखे यानी दर्पण ब‌िस्तर के सामने नहीं हो।

दर्पण न बना दे आपको बदनसीब, रखें इन बातों का ध्यान

4 of 8
दर्पण
दर्पण का शीशा चटक गया हो तो उसे घर में नहीं रखें। दरार वाले शीशे से लौटने वाली रोशनी घर पर नकारात्मक प्रभाव डालती है इससे पर‌िवार के सदस्यों के बीच दूर‌ियां बढ़ती है। ऐसे दर्पण में चेहरा देखने से स्वास्‍थ्य की हान‌ि होती है।
विज्ञापन

दर्पण न बना दे आपको बदनसीब, रखें इन बातों का ध्यान

5 of 8
दर्पण
दर्पण के ल‌िए घर में उत्तर, पूर्व और उत्तर पूर्व द‌िशा द‌िशा को वास्तु व‌िज्ञान में शुभ माना गया है इससे सकारात्मक उर्जा का प्रवेश घर में होता है।
विज्ञापन

दर्पण न बना दे आपको बदनसीब, रखें इन बातों का ध्यान

6 of 8
दर्पण
गोल आकृत‌ि का दर्पण वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार अनुकूल नहीं होता है। आयताकार और वर्गाकार दर्पण का प्रयोग वास्तु के ह‌िसाब से अच्छा होता है।
विज्ञापन

दर्पण न बना दे आपको बदनसीब, रखें इन बातों का ध्यान

7 of 8
दर्पण
घर के दक्ष‌‌िण या पश्‍च‌िम द‌िशा द‌िशा में दर्पण का होना कष्टकारी होता है। इसल‌िए इस द‌िशा में दर्पण नहीं लगाएं।
विज्ञापन

कहीं दर्पण तो नहीं बना रहा आपको बदनसीब, रखें इन 7 बातों का ध्यान

8 of 8
दर्पण
दर्पण पर धूल म‌िट्टी नहीं जमने दें और यह भी ध्यान रखें क‌ि आपके घर में बेसमेंट है या नैऋत्य कोण यानी दक्ष‌िण पश्च‌िम में टॉयलेट-बाथरूम है तो पूर्वी दीवार पर एक वर्गाकार दर्पण लगाएं इससे वास्तु दोष दूर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें