फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वास्तुदोष के कारण पानी की तरह बह जाता है कमाया हुआ धन और आदमी हो जाता है कंगाल

Mon, 17 Jun 2019 12:19 PM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वास्तु के महाउपाय
इस दिशा में रखें पानी की टंकी

घर में पानी का टैंक बनवाते या रखते समय दिशा का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। सही दिशा में टैंक रखने से जहां सुख-समृद्धि में विस्तार होता है तो वहीं गलत दिशा में रखने या बनवाने से बने वास्तु दोष से तमाम तरह की परेशानियां पैदा होती हैं। मलसन, घर में कलह, तनाव बढ़ता है और बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। पानी को टैंक को दक्षिण पश्चिम दिशा अर्थात् नैऋत्य कोण में होना शुभता प्रदान करता है। घर की छत पर इस दिशा में पानी की टंकी रखने से अन्य भागों की अपेक्षा यह भाग ऊंचा और भारी हो जाता है, जो कि सुख-समृद्धि और उन्नति का कारक बनती है। 
विज्ञापन

2 of 5
वास्तु के महाउपाय
किस दिशा में हो सीढ़ियां

वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों का विशेष महत्व है। भवन के दक्षिण-पश्चिम यानि कि नैऋत्य कोण में पृथ्वी तत्व की प्रधानता होती है, अतः यहां सीढ़ियां बनाने से इस दिशा का भार बढ़ जाता है, जो वास्तु की दृष्टि में बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिशा में सीढ़ियों का निर्माण सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
वास्तु के महाउपाय
कंगाल बना देता है जल से जुड़ा यह दोष 

हमारे यहां जल को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यदि आपके घरों में नलों से पानी टपकता है और पाईप लाइन से लीकेज है तो यह आर्थिक नुकसान का संकेत देता है। वास्तु के नियम के अनुसार नल से पानी का टपकना आपके एकत्र किए गए धन को धीरे-धीरे खर्च होने का संकेत करता है। इस दोष के कारण श्री यानी महालक्ष्मी रूठ जाती हैं।
 

4 of 5
वास्तु के महाउपाय
दरवाजे से दूर होगी दरिद्रता

वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार का धन से गहरा संबंध होता है। इससे जुड़े वास्तुदोष धन हानि के कारक होते हैं। यदि किसी घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में हो तो हमेशा आर्थिक परेशानियां घेरे रहती हैं। इसी तरह यदि घर का मुख्य द्वार टूटा हुआ हो या फिर पूरी तरह से ना खुलता हो, तो इस वास्तुदोष से भी धनहानि होती है। ऐसे में इस सुख समृद्धि को बढ़ाने और दरिद्रता को दूर करने के लिए जल्द से जल्द टूटे दरवाजे की मरम्मत करना चाहिए या बदलवा देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वास्तु के महाउपाय
किस जगह पर हो किचन

धन की बरकत के लिए रसोई के वास्तु पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि आपके घर में रसोईघर पश्चिम दिशा में है, तो धन तो खूब आएगा लेकिन बरकत नहीं होगी। कहने का तात्पर्य यह कि इस दिशा में रसोई होने से जातक के पास जैसे ही पैसा आता है, वैसे ही खर्च हो जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें