शंख (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
मंगलकारी है शंख
घर में शंख रखने से वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है, साथ ही धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है। अगर आपके घर के किसी हिस्से में वास्तु दोष है, तो उस कोने में शंख रखने से वहां का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है, घर में खुशहाली आती है।इसी प्रकार शंखनाद करने से इसकी ध्वनि जहां तक पहुंचती हैं वहां तक की वायु शुद्ध और उर्जावान हो जाती है,अनिष्ट दूर होता है। वास्तुदोष के प्रभाव को कम करने के लिए नित्यप्रति शंख में गाय का दूध रखकर इसका छिड़काव घर में किया जाए तो इससे भी सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। भगवान की पूजा में शंख बजाने के पीछे यह उद्देश्य होता है कि आस-पास का वातावरण शुद्ध- पवित्र रहे। वास्तु के अनुसार जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है।