फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु के ये उपाय करने से दूर होगा घर का वास्तु दोष, मिलेगा परेशानियों से छुटकारा

Sun, 07 Jun 2020 06:27 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
कभी-कभी हमारे घर में अचानक से नकारात्मकता बढ़ जाती है, हर कार्य में बाधा आने लगती है। घर में अशांति रहती है। या फिर घर में कोई न कोई बीमार रहता है। हो सकता है कि आपके घर का वास्तु शास्त्र खराब हो जिसके कारण ये सारी परेशानियां आपके जीवन में आ रही हो। वास्तु के कुछ उपाय करके अपने घर का वास्तु ठीक कर सकते हैं। और आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। ये उपाय करना बहुत ही आसान है।
 
विज्ञापन

2 of 5
दरवाजा
घर के दरवाजे से ही हमारे घर के अंदर सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है इसलिए दरवाजे का वास्तु के अनुसार होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन अगर आपका दरवाजा वास्तु के हिसाब से नहीं है तो अपने दरवाजे के एक तरफ तुलसी या केले का वृक्ष लगा दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन

3 of 5
हिंदू धर्म में स्वास्तिक को चिन्ह् को बहुत ही शुभ माना जाता है। दरवाजे पर लाल कुमकम से स्वास्तिक का चिन्ह् बनाएं। यह चिन्ह 9 अंगुल लंबा एवं 9 अंगुल चौड़ा होना चाहिए। ऐसा करने से रोग ठीक होते हैं। सौभाग्य में वृद्धि होती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घर में कोई भी टूटी-फूटी वस्तु नहीं रखनी चाहिए। कभी भी टूटे हुए बर्तन प्रयोग नहीं करने चाहिए। न ही टूटी हुई खाट को घर में रखना अच्छा होता है। टूटी हुई खाट घर में रखने से धन की हानि होती है। टूटे बर्तन में खाना खाने से भी निर्धनता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर आपने कोई जमीन खरीद कर रखी है, पर बहुत कोशिश करने पर भी आप उस पर निर्माण कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। तो पुष्य नक्षत्र में एक अनार का पौधा उस प्लाट में लगा दें, तो घर बनने के योग जल्द ही बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें