शनिवार 6 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि आरम्भ हो रहे हैं। पहले दिन कलश स्थापना फिर रामनवमी के दिन अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन के बाद नवरात्रि का समापन होता है। मां शक्ति के 9 दिनों तक चलने वाले उपवास और पूजा-आराधना में कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिससे यह समझा जाता है कि माता की कृपा आप के ऊपर हुई है या नहीं।