फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Vaastu Remedies : बुरे को अच्छे समय में बदल देते हैं वास्तु के ये छोटे-छोटे उपाय

Tue, 02 Apr 2019 12:29 PM IST
shubham धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
वास्तु के कारगर उपाय
व्यक्ति के जीवन में वास्तु से जुड़ी छोटी-छोटी बातों का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए वास्तु से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानते हैं जिनका पालन कर हम अपने अपने बुरे समय को अच्छे समय में परिवर्तित कर सकते हैं..
विज्ञापन

2 of 11
वास्तु के कारगर उपाय - फोटो : अमर उजाला
वास्तु के अनुसार घर में रखी तिजोरी के ऊपर कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। साथ ही तिजोरी के धन रखने वाले हिस्से में विवादस्पद मामलों से जुड़े कागजों आदि को रखना भी वास्तु दोष माना गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 11
वास्तु के कारगर उपाय - फोटो : sankh
यदि आप अपने घर के किसी हिस्से में वास्तु दोष महसूस करते हों या पाते हों तो उस स्थान पर आपको सुबह-शाम शंख बजाना चाहिए। यदि घर में  शंख न हो तो उसकी जगह आप पूजा करने के बाद घंटी भी बजा सकते हैं। इनसे निकलने वाली ध्वनि से वातावरण की नकरात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।


 

4 of 11
वास्तु के कारगर उपाय
हिंदू धर्म में तुलसी को बड़ा ही शुभ माना गया है, वैज्ञानिक भी इसके फायदे देखकर इसे बड़ा शुभ मानते है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता की व्यक्ति अगर रोज तुलसी के पास दीपक जलाया जाए तो व्यक्ति हर प्रकार की नकारात्मक शक्ति से दूर रहता है।


 
विज्ञापन

5 of 11
वास्तु के कारगर उपाय
वास्तु के अनुसार बंद घड़ी को बहुत अशुभ माना जाता है। यदि आपके घर में कोई खराब घड़ी है तो उसे तत्काल सही करने का प्रयास करें अन्यथा उसे घर से बाहर कर दीजिए। वास्तु के अनुसार रूकी हुई घड़ी आपके अच्छे भाग्य को रोक देती है।
विज्ञापन

6 of 11
वास्तु के कारगर उपाय
पलंग के नीचे फालतू सामान या जूते-चप्पल आदि को नही रखना चाहिए  क्योकि यह लक्ष्मी के मार्ग को अवरूद्ध करता है।
विज्ञापन

7 of 11
वास्तु के कारगर उपाय
वास्तु के नियम के अनुसार घर में टूटा हुआ दर्पण (शीशा) नही रखना चाहिए। साथ ही दर्पण को दरवाजे के ठीक सामने कदापि नही रखना चाहिए। 


 

8 of 11
वास्तु के कारगर उपाय
वास्तु के नियम के अनुसार भूलकर भी घर के आंगन में दूध वाले पेड़—पौधे जैसे आक, बरगद आदि नहीं लगाना चाहिए। इस प्रकार के पौधे या वृक्ष घर के भीतर वास्तु दोष को जन्म देते हैं।
 

9 of 11
shoe vastu
किसी भी विशेष काम मसलन नौकरी के लिए इंटरव्यू, बेटे या बेटी के रिश्ते की बात करते जाते समय, लंबी यात्रा आदि में जाते समय भूलकर भी फटे हुए जूते न पहनें। ऐसे फुटवियर आपके कार्य की सफलता में बाधक बनते हैं। 

10 of 11
वास्तु के कारगर उपाय
घर के पूजन स्थल के ऊपर कोई सामान नही रखना चाहिए। शास्त्रों में पूजन की सही दिशा को उत्तर अथवा पूर्व दिशा को ही शुभ माना गया है।

 
विज्ञापन

11 of 11
वास्तु के कारगर उपाय
रात के जूठे बर्तन को कभी भी किचन में नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने वाले लोगों को धन अथवा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें