फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीजी की कृपा पाने के लिए करें झाड़ू से जुड़े 9 अचूक वास्तु उपाय

Tue, 22 Sep 2020 06:53 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 6
broom vastu tips: झाड़ू रखने में क्या सावधानियां रखनी चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार जिस घर में स्वच्छता होती है वहां नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करतीं। साफ-सुथरे घर में मां लक्ष्मी का निवास होता है। यही कारण है कि दिवाली व अन्य त्योहारों पर हम अपने घरों की विशेष साफ-सफाई करते हैं जिससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो। वास्तुशास्त्र में झाड़ू को लक्ष्मीजी का प्रतीक माना गया है। इसलिए यदि झाड़ू को ठीक ढंग से न रखा जाए तो इसका दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार झाड़ू रखने में क्या सावधानियां रखनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
broom vastu tips
1- वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद यानी संध्या के समय व रात को झाड़ू लगाना अशुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार संध्या होने के बाद झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता आती है। इसलिए प्रयास करें कि शाम या रात के समय घर या ऑफिस में झाड़ू न लगाएं।

2- वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर नई झाड़ू खरीदनी हो तो शनिवार के दिन खरीदनी चाहिए। शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Goddess Laxmi - फोटो : Social Media
3- नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए झाड़ू को रखने के लिए दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस दिशा में झाड़ू रखना सबसे अच्छा माना गया है। वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान की दिशा में नहीं रखना चाहिए।

4- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को खुले स्थान या ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां सबकी नज़र पड़े। माना जाता है कि खुले में झाड़ू रखने से घर में बरकत नहीं होती वहीं धन हानि हो सकती है।

4 of 6
goddess laxmi
5- कई बार झाड़ू के टूट जाने या उसके घिस जाने पर भी हम उसका उपयोग करते रहते हैं, लेकिन वास्तु की दृष्टि में यह ठीक नहीं। यदि घर या ऑफिस की झाड़ू टूट जाए तो उसे तुरंत बदल लें। टूटी हुई झाड़ू से कहीं की भी सफाई करना अनेक तरह की परेशानियों को निमत्रंण देता है।

6- मान्यता है कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। यह अपशकुन माना जाता है और इससे घर में दरिद्रता आती है। वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा जमीन पर लिटा कर रखना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
goddess laxmi
7- वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी भी झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए, इससे माँ लक्ष्मी का अनादर होता है और आपको कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी प्रकार झाड़ू से किसी भी जीव को भगाना या मारना बहुत अशुभ माना गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
8- मान्यता के अनुसार यदि परिवार का कोई सदस्य किसी काम के लिए घर से बाहर गया हो तो उसके जाने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगनी चाहिए। वास्तु में माना जाता है कि किसी के घर से तुरंत जाने के बाद झाड़ू लगाने से अपशकुन होता है।

9- कभी भी किचन या स्वच्छता वाली जगहों पर झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता और बीमारियों का वास होता है। किचन में झाड़ू रखने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें