फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी न रखें घर में भगवान की ऐसी तस्वीरें, हो सकता है भारी नुकसान

Sun, 05 Nov 2017 10:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
आमतौर पर लोग घरों में सुख-शान्ति और समृद्धि के पाने के लिए देवी- देवताओं की अनेक मूर्तियां और तस्वीरें लगाते हैं। दरअसल देवी देवताओं की मूर्त‌ियां घर में क‌िस रूप में है और कहां पर लगानी चाहिए इस बात का असर घर की सुख-समृद्ध‌ि पर होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मूर्तियों को रखने के कुछ नियम बताए गए हैं, अगर हम इसका पालन करते हैं तो जीवन में हमेशा सुखी रहेंगे।

पढ़ें- घर में सही स्‍थान पर रखी हो ये 5 चीजें तो आप बन सकते हैं धनवान
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार घर में देवी देवताओं की खड़ी प्रत‌िमा की बजाय आसान पर व‌िराजमान मूर्त‌ियां अध‌िक शुभ और लाभ प्रदान करने वाली होती है।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा पाठ के दौरान सबसे पहले देवी-देवताओं को आवाहन करके उन्हें आसान द‌िया जाता है और पूजा स्थान पर व‌िराजमान क‌िया जाता है। इसका उद्देश्य यह होता है क‌ि देवी-देवता घर में वास करें। खड़े देवी-देवता इस बात का संकेत क‌ि वह व‌िराजमान नहीं है वह व‌िदा हो रहे हैं इसल‌िए खड़े देवी-देवताओं की जगह बैठे देवी-देवताओं को शुभ माना जाता है।

4 of 5
वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार घर में देवी लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कुबेर की मूर्त‌ि कभी खड़ी नहीं होनी चाह‌िए। इनका बैठा होना हमेशा शुभ और लाभदायक होता है।

पढ़ें- वास्तु टिप्स: पैसों की तंगी दूर करने के लिए करें वास्तु के ये 5 उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधा कृष्‍ण और भगवान राम कई मूर्त‌ियों में खड़े द‌िखते हैं लेक‌िन पूजा स्‍थान में लड्डू गोपाल का व‌िशेष महत्व होता है क्योंक‌ि यह बैठे होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें