Best Life Partner for Tula Rashi: ज्योतिष के राशि चक्र की सातवीं राशि तुला होती है। इस राशि के जातकों के नाम का पहला अक्षर रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते होता है। वहीं तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि वाले लोग सतर्क, आकर्षक और संतुलित रहते हैं। साथ ही इस राशि के जातक प्राकृतिक रूप से उम्दा कलाकार और साहित्य क्षेत्र से जुड़े रहते हैं। कहा जाता है कि इन्हें अकेला रहना पसंद नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो इस राशि के जातक खुद को लोगों से घिरा हुआ रखते हैं। ये लोग व्यावहारिक होते हैं, जिसकी वजह से इनके मित्र इन्हें पसंद करते हैं। नई-नई जगहों पर घूमना इन्हें अच्छा लगता है। वहीं शादी की बात करें तो कुछ राशियों के साथ तुला राशि का अच्छा तालमेल बैठता है। आइए जानते हैं किन राशि के जातक तुला राशि के जातकों के लिए अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं।