फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: इस महीने मिथुन राशि में होने वाली है बड़ी हलचल, ये दो ग्रह कर रहे हैं प्रवेश

Thu, 20 May 2021 12:07 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ग्रह गोचर 2021 - फोटो : Pixabay
ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। मई माह में वृष राशि के बाद अब मिथुन राशि में ग्रहों का प्रवेश होने जा रहा है। जिसका सीधा असर मिथुन राशि पर तो होगा ही साथ, इस राशि के अलावा अन्य सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
बुध का मिथुन राशि में गोचर 2021 - फोटो : social media
बुध देव का होगा मिथुन राशि में गोचर
संचार, वाणी, वाणिज्य और बुद्धि आदि का कारक ग्रह बुध 26 मई 2021 को अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 3 जून 2021 तक स्थित रहेंगे। इस बीच 30 मई 2021 को बुध ग्रह मिथुन राशि में ही वक्री होंगे जो 23 जून तक वक्री अवस्था में रहेंगे। 

Mercury Transit 2021: 26 मई को बुध देव बदलेंगे राशि, इन सात राशियों को होगा लाभ
विज्ञापन

3 of 5
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर 2021 - फोटो : Pixabay
शुक्र देव करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश
इसके बाद शुक्र ग्रह वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह प्रवेश 29 मई को होगा। मिथुन राशि में शुक्र देव 22 जून तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रदेव को लग्जरी लाइफ, मनोरंजन, फैशन, प्रेम, रोमांस आदि का कारक माना जाता है। 

4 of 5
शनि वक्री 2021 - फोटो : Pixabay
शनि चलेंगे उल्टी चाल
23 मई 2021 को मकर राशि में न्याय के देवता शनि महाराज वक्री होने जा रहे हैं। इसके बाद 11 अक्तूबर 2021 तक ये वक्री अवस्था में रहेंगे फिर मार्गी होकर गोचर करेंगे। शनि की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ सकता है। इस समय मिथुन राशि में शनि की ढैय्या भी प्रभावी है।

Shani Vakri 2021: 23 मई से शनिदेव चलेंगे उल्टी चाल, इन पांच राशिवालों की बढ़ेंगी मुश्किलें 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोष से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें उपाय
  • बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने और शुभ फलों को पाने के लिए आपको बुधवार के दिन किन्नरों का आशीर्वाद लें और उन्हें हरे रंग के वस्त्र भेंट करें। 
  • शुक्र दोष से बचने के लिए शुक्रवार के दिन कन्याओं को मीठी खीर खिलाएं। संभव हो तो इस दिन गुलाबी वस्त्र धारण करें। 
  • शनि दोष से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं। इस दिन माथे पर काला टीका लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें