कुछ लोग होते हैं जो बेहद आकर्षक होते हैं। उनका व्यक्तित्व, सौंदर्यता, स्वभाव लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे जातकों को लोगों के द्वारा बड़ा प्रेम और सौहार्द प्राप्त होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कुछ राशि के जातक बड़े आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। ग्रहों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है। इन नवग्रहों में से प्रत्येक ग्रह किसी न किसी राशि का प्रतिनिधित्व करता है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार जातक को शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि चक्र की बारह राशियों में से कुछ राशियां बेहद आकर्षक मानी गई है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्यता और कामुकता का कारक माना जाता है। जिस किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा, तो वह जातक सुंदर और आकर्षक होगा। वह किसी न किसी कला में माहिर होगा। परंतु सौंदर्यता ही केवल लोगों को अपनी ओर आकर्षित नहीं करती हैं। बल्कि अन्य कारक भी लोगों को आकर्षित करते हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातक अधिक आकर्षक होते हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।