जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती है। आज आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड...
विज्ञापन
2 of 13
rashi
मेष : एंपरर: अब आपके जीवन में नया विस्तार होने वाला है चाहे वह कार्यक्षेत्र का हो या पारिवारिक जीवन में, बहुत जल्दी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।
लकी रंग- ऑरेंज
विशेष उपाय- किसी भी वृद्ध आश्रम में जाकर कुछ वस्तुओं का दान करें।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
वृषभ: स्टार : समय बदल रहा है जितनी भी मेहनत आप कर रहे हैं उसको करते रहिए बहुत जल्दी आप एक सुखद समाचार अपने लिए सुनेंगे।
लकी रंग- हरा
विशेष उपाय : आज दिन में किसी की मदद करें आपको संतोष मिलेगा।
4 of 13
rashi
मिथुन : जस्टिस: थोड़ी देर से ही सही लेकिन फैसला आपके पक्ष में आया है धैर्य बनाए रखें। यह बस शुरुआत है आगे और सुखद समाचार आपको मिलेंगे।
लकी रंग- गुलाबी
विशेष उपाय : अपने मन को एकाग्र चित् करने के लिए योगा या सुबह व्यायाम की आदत डालें।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्क: लवर्स: आपका समय आ गया है अब आपको सोच विचार कर के आगे बढ़ने की जरूरत है अपना मनोबल बनाए रखें और आगे बढ़े, सफलता आप के बहुत करीब हैं।
लकी रंग- हरा
विशेष उपाय : गरीब बच्चों को पुस्तकों का दान करें।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
सिंह: डेथ : बदलाव आ चुका है समय बदल चुका है अब आगे बढ़ते रहिए आप मंजिल के बहुत नजदीक पहुंच चुके हैं।
लकी रंग- नारंगी
विशेष उपाय: गुरु और वृद्धों का आशीर्वाद लें और अपने मन में शंका को दूर करें और मनोबल बढ़ाएं।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
कन्या: मून: जितना आपका नुकसान होना था वह हो चुका है अब आगे की ओर बढ़े और नए लक्ष्य बनाएं नई योजनाएं तैयार करें और उन पर अमल करें।
लकी रंग - भूरा
विशेष उपाय : किसी व्यक्ति के साथ आप अपने विचार विमर्श कर सकते हैं जिससे आपको आगे की योजना को आयाम देने में मदद मिलेगी।
8 of 13
rashi
तुला : मैजिशियन: परिवर्तन आ रहा है एकदम से नहीं आएगा कुछ समय लेगा जितनी आपने मेहनत की है उतना रिजल्ट आपको मिल जाएगा।
लकी रंग- गेरुआ
विशेष उपाय- किसी भी गरीब को वस्त्र का दान करें।
9 of 13
rashi
वृश्चिक : व्हील आफ फॉर्चून: बहुत जल्दी एक शुभ समाचार मिलने वाला है आपके जीवन में बदलाव आने वाले हैं उसका स्वागत करिए और आगे बढ़िए।
लकी रंग- गुलाबी
विशेष उपाय- किसी भी देवालय या गुरुद्वारे में जाकर सेवा करें लाभ मिलेगा।
10 of 13
rashi
धनु : द सन: जितनी ज्यादा अपेक्षा रखेंगे उतना ही निराशा मिलेगी दूसरों से अपेक्षा रखना व्यर्थ है जब आपको पता है कि कोई और नहीं सिर्फ आपको आपके विचार ही शांति प्रदान कर सकते हैं।
लकी रंग- सफेद
विशेष उपाय : अपने ऊपर ध्यान दें अपनी प्राथमिकताओं को लाइनअप करें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें।
11 of 13
rashi
मकर: द हरमिट् : जो नया बदलाव आपके जीवन में आया है वह एक नई दिशा आपको प्रदान करेगा बस उस रास्ते पर चलते रहें सफलता मिलेगी।
लकी रंग- पीला
विशेष उपाय : परिवार के साथ समय बताएं आपको अच्छा लगेगा।
12 of 13
rashi
कुंभ : दा लवर्स : जो होना था वह हो चुका है अब जो बदलाव आपके जीवन में आए हैं उनको स्वीकार्य करिए और आगे बढ़िए।
लकी रंग- ऑरेंज
विशेष उपाय - गुरु या माता-पिता का ध्यान करें और आशीर्वाद ले।
मीन: द हाईप्रीसटस : परिवर्तन ही संसार का नियम है आप में भी बदलाव आ चुका है अपनी रणनीतियों को बनाएं और इस नए रास्ते पर चलें। मेहनत आपको अपनी रणनीति के अनुसार करनी है ताकि निराशा ना हो।
लकी रंग- हरा
विशेष उपाय- अपनी पुरानी पुस्तकें और पुराने कपड़े किसी भी अनाथालय में आप दान कर सकते हैं।