फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो राशिफल 28 जनवरी : टैरो कार्ड से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Sun, 27 Jan 2019 04:34 PM IST
विनोद शुक्ला दीपाली दुबे, टैरोकार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
tarot
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती है। आज आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अचानक उत्पन्न परिस्थितियों के चलते मनोबल में कुछ कमी महसूस होगी, लेकिन यह सिर्फ कर्मिक चरण भर है। अपने प्रियजनों से संवाद करने में किसी तरह का संकोच न करें।
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर : 6
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ
आप खुद को मुकाबले की स्थिति में फंसा पाएंगे। इससे बाहर निकलने का मार्ग पाने के लिए धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन-मनन करें। खुद पर यकीन बनाए रखें।
लकी टैरो कार्ड : स्ट्रेंथ
लकी नंबर : 8

4 of 13
rashi
मिथुन
आज यात्रा के योग हैं। आज घर या कार्यालय को स्थानांतरित कर सकते हैं। अपने लोगों के साथ संघर्ष पीड़ादायी होता है, लेकिन कृष्ण ने अर्जुन को महाभारत में संदेश दिया है कि अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबर : 21
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
जीवन में आपको जो कुछ भी प्राप्त हुआ है उसके लिए आभारी रहें, जो कुछ आपके पास नहीं है उसके लिए नाहक अफसोस न करें। नई भागीदारी के लिए शुभ समय है। आज का दिन खुशियों से भरा है, खासकर महिलाओं के लिए। नारीत्व का सम्मान करें।
लकी टैरो कार्ड : एंप्रेस
लकी नंबर : 3
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
संघर्ष और विषम परिस्थितियों के चलते आप भावनात्मक रूप से कुछ हताश महसूस कर रहे हैं। अपनी मनोदशा को खुशगवार बनाने के लिए परिवार के बीच कुछ समय बिताएं। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है।
लकी टैरो कार्ड : हाई प्रीस्टिस
लकी नंबर : 2
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
घर के नवीनीकरण के लिए दिन शुभ है। कानूनी मामलों से जल्द छुटकारा मिलेगा। विदेश यात्रा के योग हैं। परिवर्तन स्थायी प्रक्रिया है। व्यवसाय में बदलाव या विविधीकरण के आसार हैं।
लकी टैरो कार्ड : जस्टिस
लकी नंबर : 11

8 of 13
rashi
तुला
अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। किसी भी स्थिति से निपटने की आप में अकूत क्षमता है। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें। अपने भ्रम को दूर करने के लिए मोती धारण करें।
लकी टैरो कार्ड : मैजिशियन
लकी नंबर : 1

9 of 13
rashi
वृश्चिक
स्थितियों के बीच संतुलन साधने में आपको महारत हासिल है। आपके कार्ड में विजय विराजमान है। विवाह के लिए स्थितियां शुभ हैं। ऊहापोह की स्थिति से बाहर निकलने की जरूरत है।
लकी टैरो कार्ड : स्टार
लकी नंबर : 17

10 of 13
rashi
धनु
आज का दिन उत्कृष्ट है। सभी दिशाओं से खुशियां बरसेंगी यानी स्वास्थ्य, संपत्ति और मानसिक स्वास्थ्य आपके लिए प्रतीक्षारत है। जीवन का पूरी तरह से आनंद लें।
लकी टैरो कार्ड : सन
लकी नंबर : 19

11 of 13
rashi
मकर
काम के दबाव और वर्चस्व के टकराव के चलते आप निराश और तनावग्रस्त हैं। अपनी आंतरिक शांति में व्यवधान पैदा करने वाली चीजों को नजरअंदाज करना सीखें।
लकी टैरो कार्ड : एंपरर
लकी नंबर : 4

12 of 13
rashi
कुंभ
शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रहे लोगों के जीवन में सुधार शुरू हो गया है। अंधकार के लंबे चरण के बाद अब सुनहरा दिन आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। अपनी जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़ें, उनके प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करें।
लकी टैरो कार्ड : हीयरोफैंट
लकी नंबर : 5
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
एक नई शुरुआत दस्तक दे रही है। नए सिरे से नई ताजगी के साथ शुरुआत करें। औचक यात्रा के योग हैं। अपने भ्रम को दूर करें। वर्तमान में जीना सीखें।
लकी टैरो कार्ड : व्हील ऑफ फॉर्च्यून
लकी नंबर : 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें