फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर लग गई है किसी की बुरी नजर, तो नजरदोष दूर करने के लिए करें ये उपाय

Mon, 21 Dec 2020 06:17 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nazar dosh remedies
जब किसी के जीवन में अचानक से परेशानियां आना शुरू हो जाती हैं, तब माना जाता है कि किसी की बुरी नजर लग गई है। इसी तरह से यदि कोई अचानक बीमार रहने लगे उसे दवाइयों का असर न हो या फिर बच्चा बहुत अधिक रोए और दूध न पिए उसे अचानक बुखार आ जाए तो भी मानते हैं कि ऐसा किसी की बुरी नजर लगने के कारण होता है। बुरी नजर के दोष से बचने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा है तो आप कुछ उपाय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बुरी नजर से बचने के उपाय...
 
विज्ञापन

2 of 5
evil eye
भोजन पर लगी नजर को दूर करने का उपाय
यदि आपको लगता है कि आपके या फिर परिवार के किसी सदस्य के खाने-पीने पर किसी ने नजर लगा दी है। खाने की थाली में से से थोड़ा-थोड़ा भोजन एक पत्ते पर निकाल लें और उस पर गुलाल डालकर किसी चौराहे पर जाकर रख आएं। माना जाता है कि इस तरह से खाने पर लगी नजर दूर हो जाती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
eye
यदि अचानक कोई बच्चा बिना किसी कारण के दूध पीना बंद कर देता है तो माना जाता है कि बच्चे के दूध पर किसी की बुरी नजर लग गई है, यदि आपको भी ऐसा लगता है तो थोड़ा सा दूध किसी बर्तन में लेकर उसे बच्चे के सिर के ऊपर तीन बार उतारें। उसके बाद वह दूध किसी कुत्ते को पिला दें। माना जाता है कि यह उपाय करने से नजर दोष दूर होता है। 


 

4 of 5
nazar utarna
यदि आपको लगता है कि आपके बच्चे को किसी की बुरी नजर लग गई है और आप उस व्यक्ति को जानते हैं तो जिस स्त्री या जिस पुरूष की नजर आपको बच्चे को लगी है उसका हाथ अपने बच्चे के सिर पर रखवा दें। स्त्री का बांया हाथ और पुरूष का दांया हाथ रखवाना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hanuman ji - फोटो : instagram
किसी भी तरह की नजर दूर करने के लिए करें बजरंगी का महाउपाय
भगवान हनुमान हर तरह के संकट से अपने भक्त की रक्षा करते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार के नजरदोष को दूर करने के लिए हनुमान जी का उपाय कारगर रहता है। यदि आपको लगता है कि आपको बुरी नजर लगने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में किसी हनुमान मंदिर में जाकर आपको बजरंगबली के कंधे पर लगा सिंदूर लेकर अपने माथे पर तिलक करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें