फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी हुई है रुपए-पैसों की तंगी तो दिन के अनुसार करें ये उपाय, होने लगेगी बरकत

Wed, 09 Jun 2021 05:11 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पैसों की तंगी दूर करने के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आज के समय में यदि किसी के पास रुपए-पैसों की तंगी हो जाए तो उसके लिए यह परिस्थिति बहुत ही तनाव भरी हो जाती है। हर कार्य करने, छोटी से छोटी जरुरत को पूरी करने करने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि किसी की आर्थिक स्थिति कमजोर हो तो घर में कलह की स्थिति भी उत्पन्न होने लगती है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में रुपए-पैसों की कमी न हो। इसके साथ ही वह कड़ी मेहनत भी करता है ताकि वह अपने घर परिवार का खुश और संपन्न रख सके, परंतु कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद पैसों की कमी बनी रहती है। यदि आपको भी इसी तरह की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है तो आप सप्ताह के दिनों के अनुसार कुछ उपायों को कर सकते हैं।  मान्यता है कि इन उपायों को करने से जल्दी ही पैसों की किल्लत से छुटकारा मिल जाता है और घर में बरकत आती है लेकिन इन उपायों को करते समय मन में विश्वास, सतर्कता और गोपनीयता बनाए रखना भी आवश्यक माना गया है। तो चलिए जानते हैं कि किन उपायों को करने से आप रुपए पैसों की किल्लत से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रुपये-पैसों की तंगी दूर करने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
रविवार को करें यह उपाय
रविवार की रात को सोते समय एक गिलास में दूध भरकर अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। अगले दिन सुबह जल्दी उठकर नित्यकर्म से निवृत्त होने के पश्चात बिना किसी से बोले यह दूध किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डालकर चुपचाप वापस आ जाएं। इस उपाय को करने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर होता है और आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होती है साथ ही धन की कमी भी दूर होने लगती है।
विज्ञापन

3 of 6
रुपये-पैसों की तंगी दूर करने के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सोमवार को करें ये उपाय
किसी सुनार से चांदी की चार ऐसी कीलें बनवा लें जिसे आप आराम से ठोक सकें। इसके बाद सोमवार को रात के समय चंद्रोदय होने के बाद अपने शयनकक्ष में पलंग के चारों कोनो में इन चांदी की बनी कीलों को ठोक दें। मान्यता है कि इससे आपके घर में पैसों की किल्लत दूर हो जाती है।

4 of 6
ऋण की राशि मंगलवार को चुकाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
मंगलवार को करें ये उपाय
यदि किसी की आर्थिक स्थिति कमजोर हो और उसपर भी यदि कर्ज हो जाए तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा कमजोर होने लगती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को अत्यधिक तनाव का सामना करना पड़ता है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं और भुगतान नहीं कर पा रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक बात का ध्यान रखें जब भी आपको कर्ज या कर्ज की किस्त चुकानी हो तो मंगलवार के दिन ही चुकाएं। इससे जल्दी ही आपके  ऋण का भुगतान हो जाता है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बुधवार और गुरुवार के दिन किसी को भी कर्ज के पैसे नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
रुपये-पैसों की किल्लत से छुटकारा पाने के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
बुधवार के दिन करें ये उपाय
यदि आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो किसी बुधवार के दिन एक  मुट्ठी हरी साबुत मूंग और सात कौड़ियां जो कही से भी खंडित न हो, दोनों चीजों को एक साथ लेकर हरे कपडे में बांध लें और अब इस पोटली को चुपचाप किसी मंदिर की सीढियों पर रखकर वापस आ जाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि उस समय आपके ऊपर किसी की नजर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैसे की तंगी दूर करने के लिए गुरुवार को करें ये उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
गुरुवार के दिन करें ये उपाय 
यदि आपके घर की सुख-समृद्धि में कमी आ रही है तो गुरुवार के दिन पीली चीजों का अधिक-से अधिक उपयोग करें। जैसे पीले वस्त्र पहनें, पीले रंग की वस्तुओं का दान करें और पीले रंग का भोजन या मिष्ठान का सेवन करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धीरे-धीरे धन संबंधित परेशानियां दूर होने लगती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें