फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में हमेशा बनी रहती है लड़ाई-झगड़े की स्थिति तो ये शास्त्रीय उपाय करेंगे हर परेशानी की काट

Wed, 07 Jul 2021 10:44 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वर्तमान समय में ज्यादातर लोग अपनी महत्वकांक्षाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए हर समय भाग-दौड़ में लगे रहते हैं। जिसके कारण घर परिवार जैसे पीछे छूटता चला जाता है। घर परिवार में पर्याप्त समय न दे पाने के कारण और सही प्रकार से बातचीत न होने की वजह से कई बार घर में मतभेद होने लगते हैं जिसके कारण घर में कलह का वातावरण बनने लगता है। कई बार आर्थिक तंगी के कारण भी तनाव होने लगता है। घर हर बात पर झगड़े होना, पति-पत्नी में तनाव की स्थिति बने रहना आदि के कारण पूरे घर का महौल खराब हो जाता है। यदि इन झगड़ों को समय रहते न सुलझाया जाए तो रिश्तों को बिखरते देर नहीं लगती है। किसी भी परिवार में दरार आना सबसे अधिक कष्टकारी होता है। रिश्तों को आपसी प्रेम और तालमेल से ही बांधकर रखा जा सकता है लेकिन कई बार ये प्रयास भी विफल हो जातें हैं। अगर आपके परिवार में भी इसी तरह की परेशानियां हो रही हैं और तमाम प्रयासों के बावजूद भी घर में अशांति का वातावरण बना रहता है तो कुछ ऐसे शास्त्रीय उपाय ऐसे भी हैं जिनको करने से आप इन परेशानियाें से छुटकारा पा सकते हैं। ये उपाय उपाय आपकी समस्याओं को दूर करने व परिवार में खुशियां लाने के लिए काफी हद तक कारगर साबित हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं उपाय
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
तनाव दूर करने के लिए करें ये उपाय
यदि आपके घर अशांति बनी रहती है या फिर घर का माहौल तानवपूर्ण रहता है। पति-पत्नी के बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर कलह होती रहती है तो शयन कक्ष में सुगंधित चीजें रखें। इससे तनाव कम होता है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि पलंग लकड़ी का ही होना चाहिए। लोहे के पलंग के कारण नकारात्मकता बढ़ती है जिससे झगड़ा बढ़ता है। पलंग के चारों पैरों के नीचे तांबे की एक-एक प्लेट भी अवश्य रख दें।
विज्ञापन

3 of 5
मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग
पहले के समय में पानी के लिए मिट्टी के घड़े का उपयोग किया जाता है लेकिन आज के समय में घड़े का स्थान फ्रिज ने ले लिया है। यदि आपके जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं तो पानी पीने के लिए आप मिट्टी के घड़े,या सुराही का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपका स्वस्थ्य तो अच्छा रहता ही है साथ ही में इससे राहु, केतु, शनि के दुष्प्रभावों से राहत मिलती है। जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

4 of 5
सूर्य जल
सूर्योदय को अर्घ्य और दर्शन
हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि मनुष्य को सूर्योदय से पहले जाग जाना चाहिए। जो लोग सूर्योदय से पहले उठ जाते हैं और उगते सूर्य के दर्शन करते हैं उनका दिन अच्छा रहता है। मानसिक तनाव कम होता है। रोज न सही लेकिन प्रत्येक रविवार प्रात: जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात उगते सूर्य को जल देना चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जल में इत्र मिलाकर ही अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में सुख-शांति व खुशहाली आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीपल के पेड़ में दीपक जलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
सरसों के तेल का दीपक
यदि आपके घर में किसी भी कारण या आर्थिक तंगी की वजह से अशांति बनी रहती है और प्रत्येक शनिवार को संध्या के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसी के साथ हनुमान जी को गुलकंद पड़ा हुआ मीठा पान अर्पित करें और ॐ पवनपुत्र नम: की एक इस मंत्र का कम से कम माला जाप अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें