फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यवर्धक ही नहीं धनवान भी बना सकता है आंवला, जानें कैसे

Wed, 24 Feb 2021 12:16 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आंवला के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर हमें स्वस्थ रखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल आयुर्वेद की दृष्टि से ही नहीं धार्मिक दृष्टि से भी आंवले को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवले के वृक्ष में त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। यहां तक की कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार मां लक्ष्मी ने भी आंवले के वृक्ष की पूजा की थी, इसलिए आंवले के वृक्ष की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। आंवला आरोग्यता प्रदान करने के साथ ही सुख-सौभाग्य भी प्रदान करता है। तो चलिए जानते हैं कि आंवले के उपायों के कैसे चमका सकते हैं आप अपनी किस्मत....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दरिद्रता दूर करने के लिए आंवले का उपयोग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : file photo
आंवला खाना तो स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता ही है, इसके अलावा यदि आप आंवले के रस को शरीर पर लगाकर स्नान करते हैं तो आपके घर की दरिद्रता भी दूर होती है। आपको धन और ऐशवर्य की प्राप्ति होती है। आप भी आंवले से धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
आंवला आपके जीवन की समस्याओं को भी दूर करता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार दोनों पक्षों की ग्यारहवीं तिथि यानि एकादशी को जो व्यक्ति आंवले के रस का प्रयोग कर स्नान करता है, उसके समस्त पापों का नाश होता है। व्यक्ति के जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और कार्यों में आने वाली रूकावटे दूर होती हैं। देवी-देवाताओं की कृपा भी प्राप्त होती है।

4 of 5
आंवला का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
यदि आप कष्टों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सप्तमी के दिन आंवले का दान करना चाहिए। इस तिथि पर आंवले का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार सप्तमी तिथि पर आंवला दान करने से व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है और उसकी इच्छाओं की पूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंवले के पेड़ की पूजा करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रतिदिन आंवले की पूजा करने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। जिससे आपके घर में सुख और सौभाग्य का वास होता है। शास्त्रों के अनुसार रविवार, शुक्रवार, प्रतिपदा, षष्ठी, नवमी, अमावस्या और संक्रांति को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें