फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी-शुदा जीवन में बनी हुई हैं परेशानियां तो खुशहाली लाने के लिए करें इनमें से कोई एक उपाय

Thu, 10 Jun 2021 05:54 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार का रिश्ता होता है। पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक होना स्वाभाविक सी बात है लेकिन कभी-कभी ये नोंक-झोंक विवाद में बदल जाती है। वैवाहिक जीवन की कड़वाहट को जितना जल्दी दूर कर लिया जाए उतना ही बेहतर रहता है अन्यथा रिश्तें में दरार आने में समय नहीं लगता है। कई बार यह तकरार सामान्य हो सकती है परंतु इसके पीछे कई बार घर का वास्तु दोष, ग्रहों के दोष, कुंडली के दोष आदि भी होते हैं।   ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से इस समस्या का निवार होता है और वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। यदि आपके दांपत्य जीवन में तनाव और झगड़ा चल रहा हो तो इन उपायों को किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
विज्ञापन

2 of 4
vishnu and lakshmi - फोटो : google
शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी की संयुक्त रूप से पूजा करनी चाहिए और उन्हें रस वाली मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद इस मिठाई को प्रसाद के तौर पर पति-पत्नी दोनों ग्रहण करना चाहिए। इससे कार्य को करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से धीरे-धीरे दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और संबंध में मधुरता आने लगती है।
विज्ञापन

3 of 4
कपूर जलाकर दिखाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : camphor
यदि पति पत्नी के बीच बात-बात पर अनबन होती रहती है जिसके कारण वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहता है तो इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। इसके लिए रोजाना पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पोंछा लगाना चाहिए। इसके अलावा रात को सोने से पहले शयन कक्ष में कपूर जलाकर दिखाएं। इससे पति पत्नी के बीच का तनाव कम होता है और रिश्ते में मधुरता आती है।
विज्ञापन

4 of 4
हल्दी का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : haldi
साबुत हल्दी की 7 गांठें लेकर और उन्हें पीले धागे से बांध लें। इसके बाद इन गांठों को दाएं हाथ में लेकर भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' साथ बार जाप करें। इन हल्दी की गांठों को एक लाल रंग के कपडे़ में बांधकर अपने शयनकक्ष में रख दें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसको ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी औश्र की नजर न पड़े। इससे आपक बृहस्पति शुभ फल प्रदान करता है जिससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें