Surya Grahan 2022 Donation: शनि अमावस्या के ही दिन साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्येातिष तक में बहुत ज्यादा महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस समय अन्न-जल ग्रहण करने की भी मनाही होती है। इसलिए इस सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए लोगों को ग्रहण के दौरान मन्त्रों का जाप करना चाहिए। इसके बाद ग्रहण खत्म होने पर दान-पुण्य भी करना चाहिए। ग्रहण के दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ आदि का विशेष महत्व है। सूर्य ग्रहण के बाद दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही सभी दुख और दर्द से छुटकारा मिलता है। तो चलिए आज आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बाद राशि के अनुसार किन चीजों का दान किया जाना चाहिए....