फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garnet Gemstone: इस रत्न को पहनते ही सूरज की तरह चमक सकती है आपकी किस्मत, जानें इसे धारण करने का सही तरीका

Fri, 22 Apr 2022 04:26 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
इस रत्न को पहनते ही सूरज की तरह चमक सकती है आपकी किस्मत - फोटो : iStock
Garnet Gemstone Benefits: रत्न हर व्यक्ति के जीवन में विशेष प्रभाव डालते हैं। रत्न शास्त्र में ऐसे बहुत से रत्नों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति की कुंडली में कमजोर ग्रह को मजबूत करने का काम करते हैं। रत्न शास्त्र में जिंदगी के तमाम पहलूओं और उनसे जुड़ी समस्याओं को लेकर अलग-अलग रत्नों के बारे में बताया गया है। कुंडली में अगर कोई ग्रह दोष हो तो उससे संबंधित रत्न धारण करने से व्यक्ति को राहत मिलती है। रत्न शास्त्र में कुछ रत्न ऐसे बताए गए हैं जो बेहद प्रभावी होते हैं। साथ ही इन रत्नों को पहनने से व्यक्ति मालामाल भी हो सकता है और उसके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। इन्हीं प्रभावी रत्नों में से एक है गार्नेट। शास्त्रों में माणिक्य के उपरत्न गार्नेट को काफी प्रभावी माना गया है। तो चलिए आज जानते हैं इस गहरे लाल रंग के रत्न को पहनने से क्या फायदे होतें हैं और इसे धारण करने की विधि क्या है...
 
विज्ञापन

2 of 8
इस रत्न को पहनते ही सूरज की तरह चमक सकती है आपकी किस्मत - फोटो : iStock
किसे पहनना चाहिए गार्नेट रत्न?
रत्न शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर या नीच राशि में उपस्थित होता है, उसे गहरे लाल रंग का गार्नेट धारण करना चाहिए, क्योंकि गार्नेट रत्न धारण करने से कुंडली में सूर्य ग्रह को प्रबलता मिलती है।
विज्ञापन

3 of 8
इस रत्न को पहनते ही सूरज की तरह चमक सकती है आपकी किस्मत - फोटो : iStock
गार्नेट रत्न धारण करने की सही विधि 
गार्नेट रत्न को तांबे या सोने की धातु में जड़वाकर पहनना शुभ माना जाता है। यदि आप इसे धारण करना चाहते हैं तो शुक्ल पक्ष के रविवार का दिन आपके लिए सबसे अच्छा होगा। इसे धारण करने से पहले रविवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद इस रत्न को गाय के कच्चे दूध और गंगाजल के मिश्रण से शुद्ध करके पूजा-पाठ करने के बाद ही पहनें। आप गार्नेट रत्न को अपनी अनामिका अंगुली में धारण करें।

4 of 8
इस रत्न को पहनते ही सूरज की तरह चमक सकती है आपकी किस्मत - फोटो : iStock
गार्नेट रत्न के फायदे
गार्नेट पहनने से आंतरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जो भी व्यक्ति इस रत्न को धारण करता है वो आत्मविश्वास से भरपूर रहता है। प्राचीनकाल में राजा-महाराजाओं द्वारा नकारात्मक शक्तियों को दूर रखने के लिए गार्नेट पहना जाता था। 
विज्ञापन

5 of 8
इस रत्न को पहनते ही सूरज की तरह चमक सकती है आपकी किस्मत - फोटो : iStock
गार्नेट पहनने से रक्त संबंधी विकार दूर होते हैं। रक्त शुद्ध करके ये शरीर को ऊर्जावान, कांतिवान बनाए रखता है। इसलिए त्वचा संबंधी रोगों में भी गार्नेट पहनने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन

6 of 8
इस रत्न को पहनते ही सूरज की तरह चमक सकती है आपकी किस्मत - फोटो : iStock
इसके अलावा व्यापारियों को कम से कम 10 ग्राम का गार्नेट अपने कार्यस्थल की तिजोरी में रखना चाहिए। शेयर मार्केट, सत्ता, लाटरी में सफलता के लिए गार्नेट पहना जाता है। 
विज्ञापन

7 of 8
इस रत्न को पहनते ही सूरज की तरह चमक सकती है आपकी किस्मत - फोटो : iStock
मान्यता है कि गार्नेट पहनने वाले का आकर्षण प्रभाव जबर्दस्त हो जाता है। लव और रिलेशनशिप को बूस्ट करने का काम भी करता है गारनेट। ये व्यक्ति के औरा को क्लीन करता है। इससे अनेक प्रकार के रोग स्वत: दूर हो जाते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
इस रत्न को पहनते ही सूरज की तरह चमक सकती है आपकी किस्मत - फोटो : iStock
जो लोग ज्यादातर टूर पर रहते हैं। टूरिंग जॉब करते हैं उन्हें गार्नेट पहनना चाहिए। यह ट्रेवलिंग के दौरान सुरक्षा करता है। गार्नेट उन लोगों को विशेषतौर पर पहनना चाहिए जिनके मन में अनजाना भय रहता है, जो हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं, जिनमें इनसिक्योरिटी की भावना रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें