फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2021: मकर संक्रांति पर सूर्य के राशि बदलने से इन चार राशियों का बदलेगा भाग्य, जानें प्रभाव

Wed, 13 Jan 2021 02:56 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का मकर राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
सूर्य देव 14 जनवरी को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मकर राशि में सूर्य देव देव बुध, गुरु और शनि के साथ युति करेंगे। इस प्रकार चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। मकर राशि में प्रवेश करते ही इनकी उत्तरायण की यात्रा भी आरंभ हो जाएगी। सूर्य ग्रह का गोचर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव- 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
  • विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। 
  • महिला वर्ग को कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • व्यापारी वर्ग के लिए भी योग उत्तम रहेगा। 
  • कार्य व्यापार में उन्नति तथा आय के साधन बढ़ेंगे। 
  • नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग हैं। 
  • विदेशी कंपनियों में भी नौकरी के लिए आवेदन करने की दृष्टि से गोचर उत्तम रहेगा। 
  • शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
  • कार्य व्यापार की दृष्टि से तो ये योग उत्तम रहेगा।
  • धर्म-कर्म के मामलों में भी गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। 
  • अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। 
  • विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। 
  • संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
  • यह अवधि आपके लिए कष्टकारी रह सकती है। 
  • मान-सम्मान की वृद्धि होगी। 
  • सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
  • कार्य-व्यापार की दृष्टि से इसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। 
  • आकस्मिक खर्च और धन हानि की संभावना बनी रहेगी। 
  • स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
  • कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। 
  • कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 
  • विद्यार्थियों को भी परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
  • आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 
  • स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
  • केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। 
  • किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से योग उत्तम रहेगा। 
  • साझा व्यापार करने से बचना पड़ेगा।
  • दैनिक व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। 
  • महिला वर्ग को कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 
  • नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग हैं।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
  • कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत बन रहे हैं। 
  • स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ सकती है माता पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। 
  • इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें।
  • दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा। 
  • विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। 
  • अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
  • छात्रों के लिए कठिन चुनौती पेश आएंगी।
  • उन्हें पढ़ाई में और मन लगाना चाहिए। 
  • व्यापारियों के लिए ये योग बेहतर रहेगा। 
  • नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। 
  • शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 
  • बेहतर रहेगा कि रोमांस के मामलों में समय नष्ट ना करें। 
  • संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है। 

8 of 13
राशि
तुला राशि
  • पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। 
  • जो भी कार्य कर रहे होंगे उसमें कहीं न कहीं बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
  • अंततः विजय आपकी ही होगी इसलिए मेहनत करते रहें। 
  • माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
  • परिवार में विवाद तथा अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। 
  • मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। 
  • जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
  • आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। 
  • आपके निर्णय भी सराहनीय रहेंगे। 
  • कार्य में सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। 
  • विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। 
  • महिला वर्ग के लिए भी नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। 
  • विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
  • इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 
  • पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति का सामना करना पड़े।
  • किंतु आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 
  • आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे।
  • धन भी वापस मिलने की उम्मीद रहेगी। 
  • स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
  • कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें। 
  • कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। 
  • आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें।

11 of 13
राशि
मकर राशि
  • पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन सफल होगा। 
  • उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 
  • छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। 
  • शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
  • इस समय आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 
  • आपके खर्चों में वृद्धि होगी। 
  • आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। 
  • स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें। 
  • विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। 
  • जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करना चाह रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
  • धन प्राप्ति के योग बनेंगे। 
  • व्यापारियों को लाभ होगा। 
  • कोई अच्छा समझौता हो सकता है।
  • उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 
  • परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी विवाद रोकें। 
  • संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें