ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह बताए गए हैं, इनमें से राहु केतु को छोड़कर सभी ग्रहों को किसी न किसी राशि का आधिपत्य प्राप्त है। इन ग्रहों के नाम पर ही सप्ताह के दिनों के नाम रखें गए हैं और ये दिन उससे संबंधित ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये ग्रह अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम और भौतिक सुखों व धन वैभव का ग्रह माना गया है। यदि शुक्र ग्रह की स्थिति प्रतिकूल हो तो इससे भौतिक सुखों में आने लगती है, व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है उनके प्रेम संबंधों में अड़चनें बनी रहती हैं या फिर वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। शुक्रवार के दिन यदि कुछ उपाय कर लिए जाएं तो इससे आपका शुक्र ग्रह मजबूत होता है वह जीवन में संपन्नता व खुशहाली आती है। तो आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।