फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2021: 22 जून को शुक्र के गोचर से धन-ऐश्वर्य से चमकेगा इन 5 राशियों का जीवन

Fri, 18 Jun 2021 12:39 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
शुक्र ग्रह 22 जून 2021 को कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्रदेव 17 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह भौतिक सुख, कला, सौंदर्य, ऐश्वर्य और कामुकता का प्रतीक माना जाता है। यह लगभग 23 दिनों तक एक राशि में स्थित रहते हैं। इसके बाद ये राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ये दोनों शुक्र की राशियां हैं। शुक्र देव कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं। जबकि मीन में यह उच्च के होते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो तो ऐसे जातक अपने जीवन में समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद प्राप्त करते हैं। ऐसे लोगों का जीवन ऐशो आराम से बीतता है। शुक्र के कर्क राशि में गोचर से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
शुक्र का यह गोचर मेष राशि के जातकों शानदार परिणाम लेकर आएगा। इस अवधि में आपके सुखों में वृद्धि होगी। धन-जायदाद में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस समय आप घर अथवा वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का मन करेगा। आर्थिक रूप से आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलने के आसार होंगे। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि
शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ फलकारी साबित हो सकता है। गोचर के प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। इस अवधि में धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

4 of 13
मिथुन राशि
इस अवधि में धन बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में मजबूती आएगी। किसी को दिया गया धन वापस मिल सकता है। आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। विदेशों में निवेश से भी लाभ मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी ये गोचर अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों को संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मन में किसी चीज को लेकर बेचैनी रह सकती है। सफलता के लिए अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। आपकी सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी और कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ेंगे। इस दौरान भोग-विलास की कीमती वस्तुओं में धन खर्च होगा। इस अवधि में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। अत्यधिक यात्रा के कारण थकान का अनुभव कर सकते हैं। इस अवधि में आपके गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। ननिहाल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रकार के व्यापार को शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा बहुत दिनों का दिया गया धन वापस आने की उम्मीद है। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। हालांकि इसमें सावधानी बरतना भी लाजमी होगा।

8 of 13
तुला राशि
आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। गोचर के शुभ प्रभाव से आपकी नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें। चुनाव संबंधी कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी।

9 of 13
वृश्चिक राशि
इस अवधि में आपको विदेशी संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। आप इस दौरान धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल होंगे। आप इस दौरान सराहनीय कार्य करेंगे। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा।

10 of 13
धनु राशि
आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हृदय और पेट संबंधी तंत्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। यही योग आपको मान सम्मान भी दिलाएगा। आपके विरोधी नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें, बेहतर रहेगा कि काम निपटाने और सीधे घर आए। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग एवं उधार दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।

11 of 13
मकर राशि
आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी से मधुर संबंध स्थापित होंगे। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। वहीं नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो उसमें कामयाबी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। वहीं आर्थिक क्षेत्र में भी शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में काम करने वालों को इस दौरान लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। 

12 of 13
कुंभ राशि
इस अवधि में आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। उनके द्वारा रचाए गए षड्यंत्रों से दूर रहें। वहीं आपके अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी सेहत की देखभाल करें। यदि कोर्ट कचहरी के मामले चल रहे हैं तो उन्हें कोर्ट से बाहर ही सुलझा लें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्य में आप रूचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप कुछ नया सीखना चाहते हैं तो वह भी आसानी से सीख सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्य में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें