फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

shukra Gochar 2021: 6 सितंबर से शुक्र का तुला राशि में गोचर इन 5 राशिवालों की बढ़ाएगा धन-संपत्ति

Fri, 03 Sep 2021 06:47 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र का तुला राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र विलासितापूर्ण जीवन, ऐश्वर्य, जैविक संरचना, फिल्म उद्योग, भारी उद्योग कॉस्मेटिक, केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में उच्चपद दिलाने वाले ग्रह हैं। शुक्र देव को इस संसार के समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र देव 6 सितंबर कन्या राशि से निकलकर स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 2 अक्तूबर 2021 तक रहेंगे। इसके बाद ये वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। ये वृष और तुला राशि का स्वामी हैं। शुक्र देव कन्या राशि में नीच के तो मीन राशि राशि में उच्च के माने जाते हैं। कोई भी ग्रह अपनी राशि में मजबूत स्थिति में होता है। वहीं जिन जातकों की जन्म कुंडली में ये केंद्र और त्रिकोण में भ्रमण कर रहे होंगे उनके लिए तो किसी वरदान से कम नहीं है। अपनी राशि में पहुंचकर ये पञ्चमहापुरुष योगों में से महान मालव्य योग का निर्माण करेंगे। जिनकी जन्म कुंडली में अशुभ भाव में रहेंगे उनके लिए शुक्र कम फलदाई होंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से पांच राशियों के जातकों को बहुत जबरदस्त परिणाम मिलेंगे। ये राशियां इस प्रकार हैं- 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि
शुक्र ग्रह का यह गोचर आपके सुखों में वृद्धि करेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कारण कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए तो ग्रह गोचर और भी बेहतर रहेगा। मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है विलासिता पूर्ण वस्तुओं में भी खर्च होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं।


विज्ञापन

3 of 6
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि
इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी बाहर ही सुलझाएं। महिलाओं के लिए ग्रह-गोचर और अनुकूल रहेगा।

4 of 6
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि
शुक्र के गोचर से शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतर रहेगा। संतान की चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
विज्ञापन

5 of 6
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि
आपके आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। यह समय आपके लिए श्रेष्ठ फलदाई रहेगा इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो, व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि
भाग्य में वृद्धि होगी उन्नति देगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग के योग हैं। विद्यार्थियों को भी यदि विदेश में पढ़ाई करने के लिए प्रयास करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़-चढ़कर दान-पुण्य करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी टेंडर का आवेदन करना चाहें तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें